अब देश के कई हिस्सों में गर्मी शुरु हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी कोई जगहें हैं जहां सुबह और शाम के समय सर्दी पड़ रही है और दोपहर में हल्की धूप निकलने के साथ मौसम काफी सुहाना हो जाता है। ऐसे में मौसम के बदलते रुख के कारण कई लोगों को स्किन की परेशानी हो जाती हैं। गर्मियों की वजह से स्किन पर कई लोगों को रैशेज की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आपको भी गर्मी के मौसम में स्किन पर आए रैशेज को डील करन पड़ता है तो हम आपके लिए गर्मी के मौसम में स्किन केयर करने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

गर्मी में त्वचा की देखभाल

Synthetic कपड़े न पहनें

गर्मियों में कोशिश करें कि सिंथेटिक कपड़ों को न पहनें। आपको पता ही होगा कि सिंथेटिक कपड़ों में पसीने को सोखने की क्षमता नहीं होती है, जिसके कारण स्किन पर रैशेज, खुजली और एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। ऐसे कपड़े पहनने से स्किन को हवा नहीं लगती, वहीं इसमे मौजूद केमिकल स्किन को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं।

रोजाना नहाएं

गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा निकलता है और इस वजह से स्किन पर संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो गर्मी के मौसम में अपने स्किन को सही से साफ नहीं करते, जिसके कारण भी उन्हें परेशानी होती है। इसलिए आप जब भी नहाएं तो अपने शरीर के सभी हिस्सों को अच्छे से साफ करें और पानी को सही से पोंछें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *