मेथी दाने का इस्तेमाल आपके खाने में अक्सर होता होगा। इसे डालने से खाने के टेस्ट में बढ़ावा होता है और साथ ही पंच फोरन में भी उपयोग किया जाता है। मेथी दाने के सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है और पाचन बेहतर होती है। इसके अलावा मेथी दाने बाल और त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी है।

बालों के लिए मेथी दाने के बहुत से फायदे हैं। आपको बता दें कि इसमें प्रोटीन, आयरन के साथ कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, जिससे बालों को जड़ें मजबूत रहती हैं और हेयर फॉल की समस्या नहीं होती। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ को दूर। मेथी में लेसिथिन होता है, जो बालों को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है और चमकदार बनाता है।

मेथी दाने को बालों में लगाने का तरीका

मेथी दाने का पेस्ट

बालों में मेथी दाने का पेस्ट लगाते हैं तो आपको काफी फायदे मिल सकते हैं। इसे लगाने से बाल नेचुरली तरीके से मॉइस्चराइज होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद इसे सुबह पीस लें और एक पेस्ट बना लें। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। तय समय के बाद माइल्ड शैंपू और हल्के गुनगुने पानी की मदद से सिर को धो लें।

मेथी और दही

बालों में मेथी और दही का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि मेथी के दाने का पेस्ट तैयार करें, फिर इसमें चार चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर बालों में लगा लें। इसे कम से कम तीस मिनट तक बालों में लगा रहने दें और कुछ समय के बाद धो लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *