आपकी डेली रुटीन की आदतें सेहत पर बहुत गहरा असर डालती हैं। जैसे आपकी आदत होगी दिमाग और शरीर भी उसके अनुसार, ही ढल जाएगा। जैसे यदि आपको दोपहर में सोने की आदत है तो दोपहर के समय आके शरीर में थकावट महसूस होगी। थकावट के जरिए आपका शरीर आराम करने का सिग्नल देगा। ऐसे ही आपकी कुछ आदतें सारा दिन आपको एनर्जेटिक या सुस्त भी महसूस करवा सकती हैं। यदि आप हेल्दी आदतों को फॉलो करेंगे तो सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे वहीं कुछ अनहेल्दी आदतें आपको सुस्ती और थकावट भरा महसूस करवाएंगी। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि सारा दिन थकान और सुस्ती का कारण कौन सी आदत बन सकती है ।

ज्यादा कार्ब्स लेना

आपकी डाइट से जुड़ी कुछ गलतियां भी एनर्जी कम करेगी। ऐसे में फिट और एक्टिव रहने के लिए बैलेंस्ड डाइट लें लेकिन यदि डाइट में कार्ब्स ज्यादा हो तो भी आपको सारा दिन सुस्ती महसूस होगी। कार्ब्स को पचने में काफी समय लगता है ऐसे में आपका शरीर रेस्ट मोड पर आएगा और आपको थकावट भी महसूस हो सकती है।

ज्यादा कैफीन लेना

अगर आप ज्यादा मात्रा में कैफीन लेंगे तो भी सारा दिन थकान और सुस्ती महसूस होगी। यदि आपको भी चाय और कॉफी पीने की आदत हो तो भी आपको सुस्ती महसूस हो सकती है। बॉडी में कैफीन ज्यादा जाने के कारण हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाएंगे जिसकी वजह से आपका तनाव भी बढ़ेगा और आपकी थकावट ज्यादा बढ़ जाएगी ।

पूरी नींद न ले पाने से

व्यस्त जिंदगी होने के कारण बहुत से लोग अपनी नींद पूरी नहीं करते। इसी कारण भी आपको सारा दिन थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है। शरीर को ब्रेन की हीलिंग के लिए पूरे आराम की जरुरत पड़ती है लेकिन यदि पूरी नींद न हो तो भी हीलिंग में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको अगले दिन भी थकावट और सुस्ती महसूस होगी।

हाई एक्सरसाइज

अगर आप रोज हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं तो एनर्जी का स्तर कम हो जाएगा। इससे शरीर को रिकवर करने में समय लगेगा। ऐसे में आप हैवी वर्कआउट करने की जगह हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

ज्यादा स्क्रीन टाइम होने से

अगर आपका स्क्रीन टाइम ज्यादा होगा तो आपकी स्लीप साइकिल पर भी बुरा असर होगा। इसके चलते आपको पूरी नींद लेने में दिक्कत हो सकती है। नींद न पूरी होने के कारण आपका स्ट्रेस बढ़ जाएगा जिससे आपके एनर्जी लेवल पर असर होगा।

कम पानी पीने से

अगर आप पानी पूरी मात्रा में नहीं पीते या कम पानी पीते हैं तो भी आपकी एनर्जी का स्तर कम होगा। यदि आपका शरीर डिहाइड्रेट होगा तो सुस्ती और थकावट हो जाएगी। डिहाइड्रेशन से आपके शरीर का फंक्शन भी कम हो जाएगा। इससे आपके ब्लड प्रेशर और एनर्जी लेवल पर भी असर होगा। ऐसे में सारा दिन 2 से 3 लीटर पानी पिएं। हाइड्रेटिंग फल, सब्जियां भी डाइट में शामिल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *