अक्सर बीमारियों का कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान बनता है। और इन्हीं बदलावों के कारण ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन आपको ये भी बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे लोगों की जान तक ले रहा है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से दिल की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अनहेल्दी फैट वाले फूड जैसे- मक्खन, घी, मीट, चीज, डेयरी प्रॉडक्ट, आइसक्रीम और नारियल तेल आदि का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

ऐसे में अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आसान और नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो ये तीन चटनियां आपकी मदद कर सकती हैं। ये चटनियां धमनियों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने और दिल को हेल्दी रखने में कारगर साबित हो सकती हैं।

इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा– हाई कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारी, मोटापा, ब्लड प्रेशर।

लहसुन की चटनी

अध्ययनों के अनुसार लहसुन की एक कली खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। आपको बता दें कि लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और हार्ट की हेल्थ को अच्छा करता है। लहसुन की मदद से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

पुदीने की चटनी

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना चाहते हैं तो पुदीने की चटनी भी बहुत फायदेमंद है। आपको बता दें कि पुदीने में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। पुदीने में विटामिन C और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और धमनियां साफ होती हैं।

टमाटर की चटनी

जानकारी के लिए बता दें कि टमाटर में लाइकोपीन हाई मात्रा में पाया जाता है। ये एक रसायन है जो लिपिड के लेवल को बेहतर बनाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। टामाटर में ये जो एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है, ये कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देता। एक रिसर्च के अनुसार टमाटर का जूस पीने से उनमें लाइकोपीन की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *