नमक जीवन का एक जरुरी हिस्सा है। इसके बिना खाने का स्वाद ही नहीं आता लेकिन आप शायद यह न जानते हो कि ज्यादा मात्रा में नमक खाना सेहत के लिए सही नहीं होता। इसमें सोडियम पाया जाता है जो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाकर आपको दिल संबंधी बीमारियों का मरीज बना सकता है इसलिए कितनी मात्रा में नमक खाना चाहिए इसके लिए हार्ट के मरीजों को सीमित मात्रा में नमक खाने के लिए कहा जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए।

दिल के मरीजों के लिए कितना नमक सही

एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिल के मरीजों को संतुलित मात्रा में ही नमक खाना चाहिए। दिन में 1000 मिलीग्राम यानी की करीबन 1.5 ग्राम सोडियम खाना दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है। हार्ट के मरीजों को रोजाना एक छोटे चम्मच से भी कम नमक खाना चाहिए। इसके अलावा एक हेल्दी व्यक्ति को दिन में 2300 मिलीग्राम यानी की 2.3 ग्राम तक नमक खाना चाहिए।

ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक

यदि आप हार्ट के मरीज हैं तो ज्यादा मात्रा में नमक खाने से आपका ब्लड प्रेशर ट्रिगर होगा। इसमें सोडियम पाया जाता है जो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाएगा इससे आपके दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ेगा जिससे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा भी बढ़ जाएगा।

शरीर में जमा हो जाएगा पानी

यदि आप ज्यादा मात्रा में नमक खाएंगे तो दिल के मरीजों के शरीर में पानी जमा हो जाएगा। इसके कारण उन्हें शरीर में सूजन और सांस लेने में दिक्कत होगी।

हार्ट स्ट्रोक का रहेगा खतरा

ज्यादा नमक खाने से आपकी धमनियां सख्त हो जाएंगी और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाएगा।

 

ऐसे कंट्रोल करें नमक का सेवन

एक्सपर्ट्स दिल संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सिर्फ घर में बना खाना खाने के लिए ही कहते हैं। ताजे फल, सब्जियां, दाल और फलियां खाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा प्रोसेस्ड और जंक फूड भी नहीं खाना चाहिए। इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके दिल पर दबाव डालेगा। इसके अलावा पैकेज्ड फूड खरीदते समय कितनी मात्रा में सोडियम डालना है यह भी ध्यान रखें। जिन पैकेज्ड फूड्स में सोडियम ज्यादा मात्रा में हो उनका सेवन न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *