शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स बेहद जरुरी होती है। ऐसे में यदि इनमें से किसी एक की भी कमी हो जाए तो कमजोरी हो सकती है। बाकी विटामिन्स की तरह विटामिन-बी12 की कमी भी आपके शरीर को पूरी तरह से तोड़ सकती है। विटामिन-बी12 शरीर के लिए बहुत जरुरी माना जाता है। इसका मुख्य काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को ठीक तरह से काम करवाना होता है। वहीं विटामिन-बी12 डीएनए के विकास में खास भूमिका निभाता है लेकिन बहुत से लोग इसकी कमी से जूझ रहे होते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता। आइए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं और आप इसे कैसे पूरी कर सकते हैं।

लक्षण

सबसे पहले लक्षणों की बात करते हैं तो इसके कारण आपके शरीर में कमजोरी और थकान हो सकती है। इसके अलावा भी कुछ लक्षण दिख सकते हैं जैसे।

. थोड़ा चलने-फिरने या फिर थोड़ा बहुत काम करने के बाद आपको थकान हो सकती है।

. शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी हो सकती है।

. हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं।

. पैरों और हाथों में झुनझुनी हो सकती है।

इन चीजों से करें पूरी कमी

इसकी कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि पोषक तत्व आपको डाइट के जरिए ही मिलते हैं। विटामिन-बी12 की कमी पूरी करने के लिए आप खान-पान में बदलाव करें और ऐसे फूड्स खाएं जिनमें नैचुरल तौर पर विटामिन-बी12 मौजूद हो।

डेयरी प्रोडक्ट्स

आप अपनी डेली डाइट में दूध और इससे बने फूड्स शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को विटामिन-बी12 देंगे। पनीर, चीज, दही जैसे फूड्स विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। डेली रोटियां बनाते हुए आप उसमें पनीर और दही मिला सकते हैं। इससे भी रोटी के पोषक तत्व बढ़ जाएंगे।

यीस्ट

इसके अलावा आप रोटी बनाते समय आटा में थोड़ा या यीस्ट मिला सकते हैं। यीस्ट के बने आटे की रोटियां खाने से भी आपके शरीर को विटामिन-बी12 की डेली खुराक मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *