अक्सर कहा जाता है कि रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी जागना एक हेल्दी हैबिट है। सुबह जल्दी जागना, एक्सरसाइज करना, वॉक करना और मेडिटेशन करना दिन की अच्छी शुरुआत करने में आता है। अगर बिस्तर से उठने के बाद कुछ समय बॉडी को दिया जाए तो शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों दुरुस्त रहेगी। अगर आप हेल्दी तरीके से दिन की शुरुआत करते हैं तो बॉडी डिटॉक्स होती है और बीमारियों से भी बचाव होता है। ऐसे में सुबह-सुबह कुछ हेल्दी हैबिट्स को अपनाया जाए तो एनर्जी बूस्ट हो जाती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि बॉडी का डिटॉक्सीफिकेशन सिस्टम एक जटिल नेटवर्क है जिसमें लिवर, किडनी, लिम्फेटिक सिस्टम, फेफड़े, स्किन और आंत शामिल हैं। ये सभी अंग बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बॉडी को डिटॉक्स किया जाए तो आप सुबह-सुबह इन कुछ कामों को जरूर करें।
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
आपको बता दें कि हल्की स्ट्रेचिंग, योग या क्विक वर्कआउट लिंफेटिक सिस्टम को सक्रिय करने में मददगार है। वैसे भी हल्की शारीरिक गतिविधि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है, जिस वजह से पसीना आता है और पसीने के जरिए बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
हाइड्रेटेड बॉडी
सबसे पहले दिन की शुरुआत बॉडी को हाइड्रेट करने से करें। ऐसे में सुबह जागने पर एक गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं। नींबू पानी के सेवन से लिवर को हेल्दी रखने में और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जिसक वजह से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी हेल्दी। अगर आप सुबह-सुबह इस पानी का सेवन करते हैं तो रात भर बॉडी में जमा टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकल जाता है।
ध्यान करना
सुबह-सुबह उठकर ध्यान करना एक बहुत ही अच्छी आदत में आता है। तेज-तेज सांसें लें और ध्यान करें ताकि तनाव कम हो और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो। रोजाना अगर आप 5 से 10 मिनट की गहरी सांस लें ताकि बॉडी से टॉक्सिन निकल जाएं। ये मेटाबॉलिज्म के अपशिष्ट उत्पाद कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने में मदद करती है।
धूप में रहना
चाहते हैं कि आपका सर्कैडियन लय कंट्रोल में रहे तो कुछ देर धूप में रहें। आपको बता दें कि सुबह की धूप सेरोटोनिन के स्राव को ट्रिगर करती है, जो मूड में सुधार लाती है और शरीर में भी विटामिन डी का उत्पादन होता है।
नाश्ते में फाइबर रिच फूड खाएं
कोशिश करें कि नाश्ते में ओट्स, चिया सीड्स, ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। अगर आप फाइबर रिच फूड्स का नाश्ते में सेवन करते हैं तो पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। आपको बता दें कि फाइबर युक्त फूड्स में प्रीबायोटिक फूड आंत के बैक्टीरिया को पोषण देते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
