शरीर के लिए हर पोषक तत्व बेहद जरुरी होता है। विटामिन्स, मिनरल्स की तरह ओमेगा-3 फैटी एसिड भी शरीर के जरुरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। ये शरीर में खुद नहीं बनता बल्कि इसकी कमी पूरी करने के लिए आपको इससे भरपूर चीजें खानी पड़ती हैं। पर्याप्त मात्रा में इसकी मात्रा लेने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहेगी और कई तरह की बीमारियों में भी यह फायदेमंद रहेगा। ऐसे में शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पूरी करना बहुत जरुरी हैं हालांकि कुछ लोग इसकी कमी पूरी करने के लिए दवाईयां भी खाते हैं लेकिन यह दवाईयां आपको फायदे की जगह नुकसान दे सकती हैं। आज आपको 3 ऐसे सूपरफूड्स बताते हैं जो शरीर में से ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी पूरी करेंगे।

इसलिए जरुरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड

यह शरीर में सूजन कम करने का क्षमता सबसे ज्यादा होती है। यह खून के थक्के बनने से भी रोकने में जरुरी माना जाता है। इसके सबसे प्रमुख हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम करेंगे। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए और जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स शामिल करें। इसके अलावा ये दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और याददाश्त भी बढ़ाएंगे।

अलसी के बीज

यह बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। अपनी डाइट में यदि आप इन्हें शामिल करेंगे तो पाचन क्रिया अच्छी होगी। यह आपकी हेल्थ को अच्छा रखने और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम करने में भी जरुरी माने जाते हैं। यह स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद माने जाते हैं।

अखरोट

इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। यदि आप नियमित तौर पर इसका सेवन करेंगे तो ब्लड प्रेशर कम होगा। इसके अलावा दिमाग की कार्यप्रणाली सुधारने में भी यह बेहद फायदेमंद होता है। अखरोट खाने से कई बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

मछली

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो छोटी किस्म की मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इन चीजों में ओमेगा-3 की मात्रा ज्यादा होती है क्योंकि यह समुद्री शैवाल खाते हैं। इसके अलावा सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मानी जाती है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, पौटेशियम, नियासिन और विटामिन्स भी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *