बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने के लिए देसी नुस्खों को अपनाएं। कुछ हर्ब्स का सेवन रोजाना करने से बॉडी को क्लीन किया जा सकता है और शरीर में मौजूद कीटाणुओं का सफाया हो सकता है। हर्ब्स की बात करें तो सबसे पहले हल्दी और नीम को याद किया जा सकता है। हल्दी और नीम, दो ऐसी आयुर्वेदिक औषधियां हैं जिनका सेवन रोजाना करने से लिवर से लेकर किडनी तक को डिटॉक्स किया जा सकता है। हल्दी और नीम पाचन दुरुस्त करने के साथ आंतों की सफाई भी करते हैं। नीम का सेवन सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि ओवर ऑल हेल्थ के लिए एक औषधि है।

सदगुरु का नुस्खा

शरीर को क्लीन करने की बात पर सदगुरु जग्गी वासुदेव बताते हैं कि नीम की पत्तियों की गोली बनाकर रोजाना एक का सेवन किया जाए तो बॉडी के सारे खराब कीटाणुओं को खत्म किया जा सकता है। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते और कच्ची हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है।

सुबह-सुबह गुनगुने पानी के साथ हल्दी और नीम की गोली खाने से पूरी बॉडी डिटॉक्स हो सकती है। इसके सेवन से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। ये गोलियां दिखने में छोटी है, लेकिन ये गट को नेचुरली क्लीन करती हैं।

दुरुस्त पाचन और स्किन के लिए

आपको बता दें कि नीम में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, और एंटीवायरल गुण शरीर में जमा टॉक्सिन और बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार हैं। इसके सेवन से शरीर के अंदर की गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर आते हैं और डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद मिलती है। ये गोली किडनी और लिवर के लिए बहुत फायदेमंद हैं, साथ ही इनके सेवन से सूजन कंट्रोल में रहती है। आपको ये तो पता ही होगा कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है। अगर दोनों हर्ब का कॉम्बिनेशन करके सेवन किया जाए तो स्किन भी हेल्दी रहती है।

पेट के वर्म्स होंगे दूर

इतना तो अब आपको पता लग ही गया है कि नीम और हल्दी की गोली बेड गट बैक्टीरिया को दूर करती है। इसके सेवन से गट में मौजूद इंफेक्शन भी ठीक होता है। अगर किसी के पेट में वर्म्स है तो उन वर्म्स को निकालने के लिए नीम और हल्दी की गोली असरदार साबित हो सकती है, लेकिन हमेशा याद रखें कि नीम का सेवन सीमित रहे, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से सेहत पर साइड इफेक्ट पड़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *