ये तो सभी को पता ही है कि इंफ्लामेशन एक नेचुरल प्रोसेस है जो कुछ समय के लिए हो सकती है, लेकिन क्रॉनिक भी हो सकती है। इंफ्लामेशन के लिए जो चीज़ें जिम्मेदार हैं वो है डाइट, लाइफस्टाइल और तनाव। जो लोग ज्यादा जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं उनके शरीर में क्रोनिक इंफ्लामेशन हो सकती है। तनाव और नींद की कमी है तो भी बॉडी में इंफ्लामेशन बढ़ती है।
वहीं, नशीले पदार्थों का सेवन भी बॉडी में इंफ्लामेशन बढ़ाता है। ऐसे में जब बॉडी में इंफ्लामेशन होती है तो शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे कि प्रभावित हिस्से में रेडनेस, सूजन, प्रभावित हिस्से में अधिक रक्त संचार के कारण गर्माहट, दर्द या सूजन वाले हिस्से का पुराने तरीके से काम नहीं करने जैसे लक्षण आदि। इस पर डॉक्टर एवं क्लिनिकल न्यूट्रीशनिस्ट फॉर वेट लॉस प्रोग्राम की डॉक्टर शिखा सिंह बताती हैं कि सूजन को कंट्रोल करने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट का सेवन करें तो चलिए जानते हैं कि कौन से ऐसे फूड्स हैं जो इंफ्लामेशन कंट्रोल कर सकते हैं।
Inflammation कंट्रोल करने वाले फूड्स
Berries
बेरीज का सेवन करते हैं तो शरीर में होने वाली सूजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसका सेवन नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है। बेरीज को दही और दलिया के साथ भी खाया जा सकता है या स्मूदी के रूप में भी। बैरीज़ जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी, सभी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं, वहीं इनमें फाइबर, पानी और विटामिन भी भरपूर मात्रा में मौजूद है, जिससे सूजन कंट्रोल में रह सकती है और बॉडी हेल्दी।
सब्जियां
चाहते हैं कि बॉडी में सूजन कंट्रोल में रहे तो डाइट में पालक, केल, मेथी और ब्रोकली शामिल करें। ये सब्जियां फाइबर और विटामिन से भरपूर हैं और इनमें सूजन रोधी गुण मौजूद होते हैं, जिससे इंफ्लामेशन कंट्रोल में रहती है।
Turmeric and Ginger
नेचुरल तरीके से सूजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में हल्दी और अदरक शामिल करें। चाहें तो आप हल्दी और अदरक का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। आपपको बता दें कि हल्दी में Curcumin मौजूद होता, जो एक अच्छा नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। अगर आप हल्दी का सेवन दूध के साथ करते हैं तो सूजन कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा लहसुन में भी सूजन को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं।
Nuts and Seeds
बॉडी में इंफ्लामेशन कंट्रोल करने के लिए आप डाइट में नट्स और सीड्स को भी शामिल कर सकते हैं। नट्स में बादाम, अखरोट का सेवन कर सकते हैं और वहीं सीड्स में कद्दू, अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। ये नट्स और सीड्स हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो सूजन को कंट्रोल करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
