हम सब लोग अपनी उम्र का अंदाजा अपनी एज से लगाते हैं। हर जन्मदिन पर 1 साल और बढ़ जाता है और इसी के जरिए सभी अपनी उम्र कैलकुलेट कर लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आप नाखूनों के जरिए अपनी उम्र कैलकुलेट कर सकते हैं। अगर नहीं तो आज आपको इस बारे में बताएंगे।

रिसर्च में हुआ खुलासा

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिसर्च की मानें तो आपके नाखून यह बता सकते हैं कि आपकी उम्र कितनी तेजी से बढ़ती जा रही है। नाखूनों की ग्रोथ रेट आपके शरीर में कई सारे नए सेल्स बनने की स्पीड दिखाती है जिससे आपके नाखून तेजी से बढ़ेंगे और उतनी ही तेजी से नए सेल्स भी बनेंगे। इससे आप अपनी उम्र के अंदाजा भी लगा सकते हैं कि आपकी उम्र कितनी तेजी से बढ़ रही है या फिर धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

नाखूनों की ग्रोथ पर निर्भर होगी उम्र

1979 में हुई स्टडी की मानें तो वैज्ञानिकों ने इस दौरान कई सारे लोगों के नाखूनों को ट्रैक किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि 30 साल की उम्र के बाद हर साल नाखूनों की ग्रोथ हफ्ते में करीबन 0.5% कम होने लगते हैं। यदि आपके नाखून तेजी से बढ़ते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी उम्र औसत से धीमी गति से बढ़ रही है। साइंटिस्ट की मानें तो नाखूनों की ग्रोथ आपके सेल्स और टिश्यू को भी हेल्दी बताएगी। यदि आपके नाखून हेल्दी हैं तो आप भी हेल्दी होंगे।

नाखून से पता लगेगी बीमारी

आप शायद न जानते हों कि नाखून कई गंभीर बीमारियां का संकेत भी देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि नाखून का रंग या फिर आकार बदले तो उसको नजरअंदाज न करें। नाखून के नीचे यदि काले धब्बे हो तो स्किन कैंसर का संकेत दिख सकता है। इसके अलावा नाखूनों में सफेद रंग के धब्बे या लाइनें दिखे तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में कैल्शियम, आयरन और जिंक की कमी हो गई है। ऐसे में आप अपने नाखूनों को जब भी काटें तो अपनी हेल्थ पर भी ध्यान दें। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *