आज के समय में तनाव और एंग्जाइटी एक आम चीज बनकर रह गया है। वहीं किसी भी बात का तनाव व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बेहद खराब असर डालता है। इसलिए इससे निपटना बहुत जरूरी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स योग, मेडिटेशन और व्यायाम की सलाह देते हैं, लेकिन आहार भी इस स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि अच्छी डाइट सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने में लाभदायक है।

Avocado

अगर स्ट्रेस है तो आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं, इससे आपका मूड तुरंत बेहतर हो सकता है। आपको बता दें कि एवोकाडो में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद है। साथ ही एवोकाडो बी-विटामिन (खासकर B6) से भरा हुआ है, जिससे तनाव कम करने वाले हार्मोन सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।

Dark Chocolate

तनाव और एंग्जाइटी को कम करने के लिए डार्क चॉकलेट को काफी अच्छा माना जाता है। शोध के नतीजे बताते हैं कि इसके सेवन से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और हैप्पी हार्मोन का लेवल बढ़ता है।

Chamomile Tea

कैमोमाइल की बात करें तो इसमें एपिजेनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मस्तिष्क में रिसेप्टर्स से जुड़कर स्ट्रेस को कम करते हैं और आपको आराम की भावना मिलती है। इसलिए अगर स्ट्रेस है तो आप कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं।

Mulethi Tea

कैमोमाइल के अलावा आप तनाव कम करने के लिए मुलेठी की चाय बनाकर पी सकते हैं या चबा सकते हैं। आपको बता दें कि मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर और मन को शांत करते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *