पीरियड्स एक ऐसी समस्या है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। पीरियड्स होना एक नैचुरल बात है लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान स्ट्रेस, अनहेल्दी खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण पीरियड्स में मूड स्विंग्स कमर दर्द और पीठ दर्द से जूझना पड़ता है हालांकि यह दर्द कुछ समय के लिए ही होती है जो कि पीरियड्स ठीक होने के बाद खुद ठीक हो जाता है लेकिन अगर दर्द ज्यादा हो रहा है और आपसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा तो आप सेतुबंधासन कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे सेतुबंधासन पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा दिलवाएगा।

ब्लड सर्कुलेशन होगा अच्छा

इस आसन को करने से आपके शरीर के पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इसके अलावा पीरियड्स में होने वाला दर्द, ऐंठन को भी कम करने में मदद मिलेगी।

मांसपेशियां बनेगी मजबूत

यदि आप सेतुबंधासन नियमित तौर पर करेंगे तो आपके पेट और कमर के आस-पास के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होगी। इसे करने से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलेगा और पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा।

कमर का दर्द होगा दूर

सेतुबंधासन आपके रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएगा। इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम होगा जिससे आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले कमर दर्द में भी आराम मिलेगा।

रीढ़ की हड्डी होगी लचीली

यह आसन आपकी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाएगा। इससे पीरियड्स के दौरान पीठ और कमर के निचले हिस्से में होने वाला दर्द भी कम होगा। इसके अलावा तनाव को दूर करने में भी मदद मिलेगी। इस आसन को करने से मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन कम होगा।

हार्मोन्स रहेंगे बैलेंस

यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को एक्टिव करने में मदद करेगा। इससे आपको हार्मोनल असंतुलन होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। इस आसन को करने से पीरियड्स के दौरान महसूस होने वाले लक्षणों में भी आराम मिलेगा।

इस तरह करें सेतुबंधासन

. इसे करने के लिए पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
. फिर अपने पैरों को मोड़ लें और घुटनों को ऊपर की ओर उठाएं।
. पैरों के तलवों को फर्श पर मजबूती के साथ रखें और हाथों को शरीर के पास रखें।
. सांस लेते हुए अब धीरे-धीरे अपने कूल्हों और पीठ के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
. अब अपनी छाती को ठोड़ी की ओर ले जाने की कोशिश करें।
. इस बात का ध्यान रखें कि गर्दन पर ज्यादा दबाव न डालें।
. इस पोजिशन में कुछ सैकेंड के लिए रुके और फिर धीरे-धीरे सांस लें।
. सांस छोड़ें और धीरे-धीरे अपने कूल्हों को नीचे ले जाएं।
. फिर पूरी पीठ को फर्श पर टिकाएं।
. यह आसन 3-5 बार करें।

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आपको पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो इस आसन को करते हुए ज्यादा बल न लगाएं। गंभीर पीठ दर्द या फिर सर्वाइकल में इस आसन को करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लें। इसके अलावा प्रेग्नेंसी और हाई ब्लड प्रेशर होने पर भी इसे न करें। इसे धीरे-धीरे करें और पीरियड्स के दौरान यदि ज्यादा समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *