हर किसी को साफ और धुले बाल अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार लोगों को ये शिकायत होती है कि बाल धोने के बाद फिर से चिपचिपे नजर आने लगते हैं और वैसे भी लोगों के पास आजकल इतना समय नहीं होता कि रोज-रोज हेयर वॉश कर पाए। इसलिए अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। आपको शैंपू करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बालों को जल्दी चिपचिपा या ग्रीसी होने से बचाया जा सके।
टिप्स जिससे बाल जल्दी चिपचिपे नहीं होते
पानी का तापमान
शैंपू कर रहे हैं तो सबसे पहले ध्याम रखे कि गर्म पानी से हेयर वॉश न करे। गर्म पानी से हेयर वॉश करते हैं तो बाल जल्दी चिपचिपे नजर आने लगते हैं। गर्म पानी स्कैल्प पर रूखापन बढ़ा देता है, जिससे फिर ज्यादा सीबम का उत्पादन होने लगता है और बाल चिपचिपे हो जाते हैं। इसलिए बालों को गुनगुने या ठंडे पानी से धोएं।
अच्छे शैंपू का चुनाव
बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो सल्फेट-फ्री और ऑयल-कंट्रोल शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हर्बल और माइल्ड शैंपू भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। अगर जिनके बाल रूखे हैं, वे मॉइश्चराइज़िंग शैंपू यूज कर सकते हैं।
शैंपू को सीधे बालों में न लगाएं
जब शैंपू को बालों पर लगाने लगे तो सीधे स्कैल्प पर लगाने की बजाय पहले पानी में मिलाकर पतला करें और फिर बालों में लगाएं। इस वजह से शैंपू स्कैल्प और बालों पर समान रूप से फैलेगा और सफाई भी होगी।
ज्यादा शैंपू न लगाएं
अगर आपको ये लगता है कि ज्यादा शैंपू लगाने से बाल ज्यादा साफ होते हैं तो आप गलत है, बल्कि बहुत ज्यादा शैंपू स्कैल्प से नैचुरल ऑयल को हटा देता है। सीबम ज्यादा निकलता है और बाल ज्यादा जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। इसलिए हमेशा थोड़ी मात्रा में ही शैंपू लें और हल्के हाथों से मसाज करें।
कंडीशनर का इस्तेमाल
कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं। अगर स्कैल्प पर कंडीशनर लगाते हैं तो बाल जल्दी चिपचिपे और ग्रीसी हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
