मैदे से बनी चीजें आजकल सभी की पहली पसंद बनी हुई हैं। नूडल्स, पास्ता, ब्रेड, पिज्जा, बर्गर, बिस्किट, समोसे सभी चाव से खाते हैं। स्वाद में भले ही इन चीजों का कोई जवाब न हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप इन चीजों का ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर को नुकसान हो सकता है। मैदा पोषण से भरपूर नहीं माना जाता ऐसे में यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि मैदा खाने से शरीर को कैसे नुकसान होगा।
बढ़ जाएगा वजन
मैदे में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी ज्यादा पाई जाती है। यह आपके शरीर को जरुरी पोषण भी नहीं देगा। इसका सेवन करने से आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ या फिर गिर सकता है जिसके कारण आपको बार-बार भूख लगेगी। जो लोग ज्यादा मैदा खाते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है और वह मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

दिल संबंधी बीमारियों का खतरा
मैदे से बनी हुई चीजें आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाएगी और गुड कोलेस्ट्रॉल कम करेगा। इसका सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ेगा जिससे दिल संबंधी बीमारियों का भी खतरा रहेगा। यदि आप ज्यादा मैदा खाते हैं तो टिश्यूज में सूजन और ब्लॉकेज हो जाएगी जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी रहेगा।
स्किन और बालों से जुड़ी समस्या
मैदा आपके शरीर में इंसुलिन के लेवल को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में इसे खाने से हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाएंगे जिसके कारण मुंहासे, स्किन एलर्जी, हेयरफॉल और समय से पहले बुढ़ापा आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं
मैदे को बहुत ज्यादा प्रोसेस किया जाता है इसमें फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में जब आप ज्यादा मैदा खाएंगे तो यह पचने में समय लेगा और आंतों में चिपक जाएगा। इसके कारण कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक इसका सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर होगा।
हड्डियां हो जाएगी कमजोर
मैदे को जब प्रोसेस किया जाता है तो इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप ज्यादा मात्रा में इसे खाएंगे तो कैल्शियम की कमी होगी जिसके कारण हड्डियां भी कमजोर हो जाएंगी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी बढ़ेगा।
ब्लड शुगर का खतरा
मैदा शरीर में जल्दी पचता है और ग्लूकोज को तेजी से बढ़ाएगा। इससे इंसुलिन लेवल असंतुलित होगा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ेगा। खासकर जिन लोगों को पहले ही शुगर है उन्हें मैदा कम खाना चाहिए।
इस तरह करें मैदे से अपना बचाव
. फाइबर से बने फूड्स खाएं। इससे आपका पाचन तंत्र अच्छा रहेगा।
. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें।

. मैदे की जगह आप गेहूं, बाजरा, ज्वार, मल्टीग्रेन आटा और ओट्स खाएं।
. बिस्किट, ब्रेड, पिज्जा और नूडल्स कम ही खाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
