डायबिटीज एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसमें व्यक्ति को सारी उम्र दवाईयों के सहारे रहना पड़ता है। इसका इलाज नहीं है लेकिन इसे दवाईयों और अच्छी डाइट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखना पड़ता है। यदि शुगर लेवल बढ़ जाए तो किडनी, आंख, नर्वस और खून की धमनियां डैमेज होने लगती हैं। इसके अलावा डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी खान-पान लेना भी बेहद जरुरी है। यदि आप अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करते हैं तो इससे आप हाइड्रेट भी रहेंगे और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी ड्रिंक्स आपके लिए पीनी फायदेमंद रहेगी।

मेथी दाना

मेथी के दाने फाइबर से भरपूर माने जाते हैं। ऐसे में यह ब्लड में शुगर का अवशोषण धीमा करेंगे। रातभर पानी में इन दानों को भिगोकर यदि आप अगली सुबह छानकर पिएंगे तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

दालचीनी की चाय

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो कि न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ाएंगे इससे शुगर का रक्त में अवशोषण धीमा होगा। इस चाय को बनाने के लिए उबले पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालकर कुछ देर तक उबाल लें। अब इसमें स्वाद के लिए थोड़ी सा तेजपत्ता डालें।

सब्जियों का जूस

हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा पाई जाती है। आप स्वाद के अनुसार गाजर, पालक, ककड़ी और चुकंदर जैसी सब्जियों का मिश्रण बनाकर इसे सुबह के समय पी सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको भरपूर पोषण मिलेगा और साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल भी रहेगा।

नींबू पानी

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना भी आप लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को तरोताजा रखने में मदद करेंगे और आपके पाचन को भी हेल्दी रखेंगे। यदि आप गुनगुना नींबू पानी पिएंगे तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इस बात का ध्यान रखें कि नींबू पानी में आप शहद की जगह चीनी कम मात्रा में इस्तेमाल करें।

आंवला का जूस

इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में यह आपके शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाएगा। इसके अलावा आंवला शरीर में इंसुलिन का उत्पादन भी बढ़ाएगा। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *