बहुत से लोग तैरने के शौकीन होते हैं। ऐसे में स्विमिंग उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा हॉबी होती है लेकिन शायद आप यह न जानते हो कि स्विमिंग आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। शोध के अनुसार, ठंडे पानी में यदि आप तैरते हैं तो इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा और शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलेगी। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि ठंडे पानी में तैरने से आपका इम्यून सिस्टम कैसे मजबूत होगा और आपको इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ब्लड सर्कुलेशन रहेगा अच्छा

यदि आप ठंडे पानी में तैरते हैं तो शरीर की ब्लड वेसल्स संकुचित होकर फैलने लगेगी। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इसके अलावा शरीर के अलग अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ति भी बढ़ेगी इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा।

कम होगा स्ट्रेस हार्मोन

अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ऐसे में यदि आप ठंडे पानी में तैरेंगे तो कार्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर कम होगा। इससे आपका शरीर शांत होगा और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनेगा।

शरीर में बढ़ेगी व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या

ठंडे पानी में तैरने से आपके शरीर को खुद को ठंड से बचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में इससे आपके व्हाइट ब्लड सेल्स एक्टिव होंगे। यह सेल्स वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में भी आपकी मदद करेंगे।

अच्छे से काम करेगा इम्यून सिस्टम

ठंडे पानी में तैरने से आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव कम होगा। इसके अलावा यह सूजन कम करने वाले तत्व को एक्टिव करेंगे जिससे आपकी इम्यूनिटी अच्छी तरह से काम कर पाएगी।

वैज्ञानिकों ने किया शोध

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने चूहों पर स्विमिंग के फायदे देखते हुए स्टडी की। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्विमिंग से ब्रेन के उन हिस्सों में नए ब्रेन सेल्स जेनरेट करने में मदद मिली जहां पर स्ट्रेस के कारण डिजेनरेशन हुई थी। इस प्रक्रिया को उन्होंने हिप्पोकैम्पल न्यूरोजेनेसिस का नाम दिया हालांकि इसे रिसर्च में यह पता चला कि मनुष्यों के लिए बेहद फायदेमंद है।

ठंडे पानी में तैरने से मिलेंगे ये फायदे

. हार्ट हेल्थ रहेगी अच्छी

. मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा।

. तनाव से मिलेगी राहत

. मेंटल हेल्थ में होगा सुधार

. तनाव से मिलेगी राहत

. मसल्स और जोड़ों का दर्द भी होगा कम

इन बातों का रखें ध्यान

. यदि आप बहुत ज्यादा समय तक ठंडे पानी में रहे तो हाइपोथर्मिया हो सकता है।

. अगर आपको ठंड लगे या फिर सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत बाहर आ जाएं।

. अचानक से ठंडे पानी में न जाएं। पहले नॉर्मल तापमान वाले पानी से शुरुआत करें और फिर ठंडे पानी में जाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *