भारत में अभी तक किसी भी व्यक्ति में बर्ड फ्लू नहीं पाया गया है हालांकि इसका खतरा सभी को बना हुआ है। दुनिया भर में बर्ड फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ दी है। साल 2021 से अब तक 28 पोल्ट्री मजदूर इस वायरस के इंफेक्शन का शिकार हो चुके हैं हालांकि भारत में अभी बर्ड फ्लू इंसानों में नहीं फैला है। वहीं आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने एक पोल्ट्री फॉर्म भी सील कर दिया है। इसके अलावा 1500 मुर्गियों को मार दिया गया है और रेड जोन घोषित कर दिया है। आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में इस इंफेक्शन का प्रकोप काफी बढ़ रहा है जिसके कारण आंध्र प्रदेश से आने वाली पोल्ट्री की आयात पर रोक लगा दी है। तेलंगना में भी सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सीमा पर 24 चेकपाइंट बना दिए हैं। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि क्या बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए क्या चिकन खाना सही है।

क्या बर्ड फ्लू में खाना चाहिए चिकन?

डॉक्टर्स की मानें तो बर्ड फ्लू के बढ़ते इंफेक्शन का खतरा अगर कम करना है तो पहले यह देख लें कि अंडे और चिकन अच्छे से पकाए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि अच्छे से पोल्ट्री प्रोडक्ट्स को बनाया जाए तो बर्ड फ्लू की आशंका कम होती है। कच्चे चिकन को यदि आप खुद बना रहे हैं तो पहले अच्छे से साफ करें। इसके बाद हाथों, बर्तनों और फर्श को अच्छे से साफ कर लें। एक्सपर्ट्स की मानें तो चिकन को अगर 74 डिग्री सेल्सियस तक पकाया जाए तो एवियन इंफ्लुएंजा वायरस समेत कई छोटे-छोटे जीव नष्ट हो जाते हैं।

अंडा खाना कितना सही है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडे को भी अच्छी तरह से पकाना चाहिए। इससे इसमें पाए जाने वाले सारे जर्म्स नष्ट हो जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि जब तक अंडे की जर्दी और इसका सफेद हिस्सा ठोस होकर अच्छे से न पक जाए तब इसे न खाएं। इससे भी इंफेक्शन का जोखिम कम होगा क्योंकि जब भी आप इसको हाई टेंपरेचर पर पकाएंगे तो इसके वायरस खत्म हो जाएंगे।

क्या डेयरी प्रोडक्ट्स खाने चाहिए?

सिर्फ नॉन वेज ही नहीं बल्कि दूध, दही, पनीर को लेकर भी लोग चिंता में है हालांकि आपको बता दें कि Pasteurization के कारण डेयरी प्रोडक्ट्स खाना सही होते हैं क्योंकि इन्हें लंबे समय तक गर्म करना पड़ता है जिसके कारण बर्ड फ्लू का असर खत्म हो जाता है ऐसे में आप डेयरी प्रोडक्ट्स आसानी से खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *