यूरिक एसिड आपके शरीर में बनने वाला एक टॉक्सिन होता है यदि इसकी शरीर में मात्रा बढ़ जाए तो यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। इसके कारण आपको जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी भी होने लगती है। यह आपके जोड़ों में क्रिस्टल के रुप में जम सकता है और जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बनेगा। ऐसे में यदि आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको अपनी बॉडी को एक्टिव रखना चाहिए और डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। डाइट में यदि आप प्यूरीन से भरपूर फूड्स जैसे कि रेड मीट, मछली, शराब, सीफूड और कुछ खास तरह के मांस खाएंगे तो यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां बताई गई हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में फायदेमंद रहेगी। इनका सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत मिलेगी। आइए आपको ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं।
लौकी का जूस
आयुर्वेद के अनुसार यदि आप लौकी का जूस पिएंगे तो यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल में रहेगा। यह आपकी किडनी को हेल्दी रखेगा। इसे पीने से आपकी भूख भी कंट्रोल में रहेगी और मोटापा कम होगा। यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ता है तो आप लौकी के जूस को रोज खाली पेट पिएं। आपको असर दिखने लगेगा।

गिलोय की ड्रिंक
गिलोय भी आयुर्वेद में बेहद कारगार मानी जाती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे। यदि रोज आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पिएंगे तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, जोड़ों का दर्द और सूजन भी कंट्रोल में रहेगी। बाबा रामदेव के मुताबिक गिलोय की ड्रिंक जोड़ों का दर्द और गठिया के इलाज में बेहद कारगार मानी जाती है। इसके अलावा यह ड्रिंक पित्त दोष को कम करने में भी मदद करेगी। इसे पीने से पित्त और वात दोष को संतुलित करने और ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा कम होगी। यह जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत दिलवाएगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मानी जाती है जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करेगी।
गुग्गुल का ड्रिंक
गुग्गुल एक बहुत ही अच्छी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी मानी जाती है। यह आपकी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने और सूजन कंट्रोल करने में मदद करेगी। यदि आप इस ड्रिंक का सेवन करेंगे तो जोड़ों का दर्द दूर होगा। इसके अलावा यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करने और गठिया के दर्द और सूजन से भी राहत दिलवाएगी। आयुर्वेद में गुग्गुल को दर्द दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से जोड़ों के आस-पास का दर्द, सूजन कम होगी। इसके अलावा यह यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में मदद करेगी। आप गुनगुने पानी में 1-2 ग्राम गुग्गुल का पाउडर मिलाकर दिन में दो बार पिएंगे तो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
