बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिट बॉडी देख उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। अब हाल ही में एक्टर ने अपने से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है उन्होंने कुछ ऐसा बताया है जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। एक्टर ने बताया कि वो ज्यादातर दिनों में सिर्फ 2 घंटे ही सोते हैं हालांकि जब वो जेल में थे तो उन्होंने उस दौरान पूरी नींद ली थी।

सिर्फ 2 घंटे सोते हैं सलमान खान

एक्टर ने अपने भतीजे अरहान खान के साथ पॉडकॉस्ट पर बताया कि मैं आमतौर पर सिर्फ 2 घंटे के लिए ही सोता हूं और महीने में एक बार ही वह 7-8 घंटे की नींद लेते हैं। कभी-कभी सेट पर ब्रेक के दौरान में झपकी ले लेता हूं इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे तभी सोते हैं जब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होता। उन्होंने बताया कि मैंने जेल में अच्छी नींद ली थी जब मेरे पास करने के लिए कुछ भी नहीं था। यह सुनकर फैंस के मन में सवाल आता है कि क्या कम नींद आपकी सेहत पर असर डाल रही है?

कम नींद डालेगी सेहत पर असर

एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको रोज 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यदि आप कम नींद लेंगे तो कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। न्यूरोलॉजिस्ट की मानें तो नींद की कमी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे मोटापा, डायबिटीज, दिल संबंधी बीमारी, स्ट्रोक, डिप्रेशन, डिमेंशिया, एकाग्रता की कमी, याददाश्त कमजोर होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

शाहरुख लेते हैं सिर्फ 5 घंटे की नींद

खास बात तो यह है कि आपको बता दें कि सिर्फ सलमान ही नहीं शाहरुख भी अपनी खराब नींद के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले खुद बताया था कि वो रात में 5 बजे सोते हैं और सुबह 9 बजे उठ जाते हैं। यदि आप कम सो रहे हैं और इससे आपके शरीर पर बुरा असर हो रहा है तो आप कुछ टिप्स आजमा सकते हैं।

. सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप न चलाएं।

. रोज एक ही टाइम पर सोएं और जागें।

. सोने से पहले कैफीन और भारी भोजन न करें।

. रात में 7-9 घंटे की नींद पूरी जरुर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *