सर्दियों के इस मौसम में ठंडी हवाएं चलती हैं जो अपने साथ आलस और सुस्ती जैसी समस्याएं लेकर आती हैं। ठंड के कारण शरीर में एनर्जी भी कम हो जाती है जिसके कारण सारा दिन काम भी अच्छी तरह नहीं हो पाता। इस मौसम में आलस इसलिए आता है क्योंकि आपका मेटाबॉल्जिम काफी स्लो हो जाता है जिसके कारण शरीर भी ज्यादा कैलोरी मांगता है। वहीं ठंड के इस मौसम में ज्यादातर लोग घर के अंदर रहते हैं जिसके कारण शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में अच्छी डाइट और पोषण से न सिर्फ आपका शरीर गर्म रहेगा बल्कि सुस्ती भी दूर होगी। तो आज आपको ऐसी चीजें बताते हैं जो आपकी एनर्जी भी देगी और शरीर को एनर्जेटिक भी रखेगी। आइए जानते हैं।

गुड़ और तिल खाएं

इस मौसम में गुड़ और तिल खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ये दोनों चीजें आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम की भी कमी पूरी होगी। तिल-गुड़ से बने लड्डू न सिर्फ स्वाद होते हैं बल्कि आपके शरीर की एनर्जी भी बढ़ेगी।

ड्राई फ्रूट्स

शरीर की सुस्ती को दूर करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, अखरोट, काजू और किश्मिश खा सकते हैं। यह आपके शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देंगे और ठंड में भी गर्मी बनाए रखेंगे। सुबह के नाश्ते या दोपहर के तौर पर स्नैक्स के तौर पर आप इन्हें खा सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

ठंड के मौसम में प्यास भी कम लगती है लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरुरी है। पूरी मात्रा में यदि आप पानी पिएंगे तो थकान दूर होगी। यदि आप सादा पानी नहीं पीना चाहते तो हल्का गुनगुना पानी या नींबू-शहद इसमें मिलाकर गर्म पानी पी सकते हैं।

सीजनल फल और सब्जियां खाएं

इस मौसम में आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरुर करें। मेथी, पालक, सरसों का साग, गाजर, मूली, चुकंदर जैसी सब्जियां डाइट में शामिल करें। इन सबमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत देंगे। संतरा, अमरुद और आंवला जैसे फल यदि आप खाएंगे तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी।

हल्दी

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को ठंड और इंफेक्शन से बचाएंगे। आप हल्दी के अलावा अदरक, काली मिर्च और लौंग का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को गर्म रखेंगे और एनर्जी भी बढ़ाएंगे।

ब्रेकफास्ट हेल्दी करें

सुबह अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और भरपूर नाश्ते के साथ करें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी। सर्दियों में आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता लें। मूंग दाल चीला, ओट्स या अंडे के साथ ब्राउन ब्रेड आप खा सकते हैं। यह आपके मेटाबॉल्जिम को तेज करेगी। ऐसी डाइट लेने से ठंड के बाद भी आपका शरीर गर्म रहेगा।

हर्बल चाय रहेगी बेस्ट

इस मौसम में आप चाय या फिर कॉफी की जगह तुलसी, दालचीनी और हल्दी से बनी हर्बल चाय या फिर काढ़ा पी सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करेगी और एनर्जी भी देगी। इसके अलावा यदि आप इस टी का सेवन करेंगे तो ठंड में होने वाले सर्दी-जुकाम से भी बचाव रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *