पीसीओएस और पीसीओडी इन दिनों महिलाओं में होने वाली आम समस्याएं है। यह हार्मोन्ल इंबैलेंस के कारण होती है। डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को यह दिक्कत हो सकती है। इसके कारण फर्टिलिटी खराब होती है, मूड स्विंग्स होते हैं, चेहरे पर एक्ने और फेशियल हेयर होने लगते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पीसीओएस या पीसीओडी के कारण वजन बढ़ना, थकावट और कमजोरी जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पीरियड्स भी इसके कारण इंबेलैंस होने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या से बचाव करने के लिए तितली आसन फायदेमंद साबित होगा। यदि आप इसे रोज करेंगे तो इससे पीरियड्स साइकिल रेगुलर होगी लेकिन आप क्या यह जानते हैं कि पीसीओएस और पीसीओडी में तितली आसन करना कैसे फायदेमंद रहेगा। आइए आज आपको इस बारे में ही बताते हैं।
समस्या से मिलेगी राहत
यदि आप रोज तितली आसन करेंगे तो आपको पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याएं ठीक हो जाएगी। इस एक्सरसाइज को करने से पेट के निचले हिस्से से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होने लगेगी जो पीसीओएस और पीसीओडी में रहती हैं।

पीरियड्स हो जाएंगे नियमित
इसके कारण पीरियड्स साइकिल इररेगुलर हो जाती है लेकिन यदि आप रोज तितली आसन करेंगे तो इससे आपकी पीरियड्स साइकिल रेगुलर होगी। यह एक्सरसाइज वजाइनल हेल्थ के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। यदि आपके पीरियड्स इर्रेगुलर रहते हैं या पीरियड्स फ्लो से जुड़ी कोई समस्या है तो वह भी दूर होगी।
पेल्विक एरिया होगा स्ट्रेच
यह योगासन लोअर बॉडी से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप इसे करेंगे तो पेल्विक और थिनर एरिया स्ट्रेच होगा। यदि आपकी लोअर बॉडी स्ट्रेच होगी तो पेल्विक एरिया संबंधी समस्याओं में भी आपको राहत मिलेगी।
फर्टिलिटी होगी ठीक
पीसीओएस और पीसीओडी के कारण कुछ महिलाओं को इनफर्टिलिटी भी रहती है। इसके कारण उन्हें कंसीव करने में भी दिक्कत आती है लेकिन यदि आप तितली आसन करेंगे तो पेल्विक एरिया से जुड़ी समस्याएं ठीक होगी। इससे फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं भी खुद ठीक होने लगेगी।
फैट होगा कम
इन दोनों समस्याओं के कारण लोअर बॉडी में फैट बढ़ जाता है। ऐसे में उस फैट को कम करने के लिए भी यह आसन फायदेमंद होगा। तितली आसन करने से आपकी लोअर बॉडी का फैट कम होने लगता है। इसके अलावा पेट की चर्बी, इनर थाई फैट और कमर के आस-पास की चर्बी भी कम हो जाएगी।

इस बात का भी रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स की मानें तो पीसीओएस और पीसीओडी में यदि आप तितली आसन करेंगे तो कई समस्याएं ठीक रहेगी लेकिन अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है तो किसी योगा एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही यह आसन करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
