आजकल के खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या आम हो गई है। इसके कारण कपल्स पेरेंट्स बनने का सुख भी नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में अब एक रिसर्च में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ह्यूमन रिप्रोडक्शन अपडेट जनर्ल की रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 45 सालों में पुरुषों का स्पर्म काउंट आधे से भी ज्यादा कम हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में यह स्पर्म काउंट और भी ज्यादा गिर सकता है ऐसे में यह चिंता की बात ही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कुछ बीमारियां भी स्पर्म काउंट कम होने का कारण बन सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस वजह से स्पर्म काउंट कम हो रहा है।
मोटापा
स्पर्म काउंट कम होने का बड़ा कारण मोटापा और गलत खान-पान भी है। इसके अलावा यदि आप ज्यादा शराब पिएंगे तो भी फर्टिलिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।

हार्मोन असंतुलित होना
यदि पुरुषों के शरीर में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन असंतुलित हो जाए तो भी स्पर्म काउंट कम हो सकता है।
कैमिकल के कारण
खाने-पीने और हवा के साथ शरीर में एंडोक्राइन डिसरप्टिंग नाम का केमिकल जाता है। इस केमिकल की ज्यादा मात्रा के कारण भी दूसरे हार्मोन्स पर असर होता है ऐसे में इसके कारण भी स्पर्म काउंट पर असर हो सकता है।
इंफेक्शन या जेनेटिक बीमारी
अगर आपको स्पर्म की कोई जेनेटिक बीमारी है, प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन है या यौन रोग गोनोरिया के चलते भी स्पर्म काउंट पर असर हो सकता है।
इस तरह बढ़ाएं स्पर्म काउंट
अगर आपका स्पर्म काउंट कम हो गया है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे बढ़ा सकते हैं।
. हेल्दी डाइट लें ।
. धूम्रपान का सेवन न करें।
. शराब से भी करें परहेज ।
.रोज एक्सरसाइज करें।

. लैपटॉप और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
. कोई भी स्टेरॉयड का इस्तेमाल न करें।
. दवाईयों का ओवरडोज करने से भी परहेज करें।
. पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
