जब इंसान की उम्र बढ़ती है तो ये लाजमी है कि उसके बाल भी सफेद होंगे। वहीं अगर आज की बात करें तो खराब खानपान की आदतें, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कई अन्य कारणों के चलते लोग कम उम्र में भी बालों के सफेद होने से परेशान हो गए हैं। ऐसे में सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं पर इन हेयर डाई में कई तरह के कैमिकल होते हैं, जो समय के साथ बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए यहां बताए गए कुछ नेचुरल तरीके से आप सफेद बालों से निजात पा सकते हैं।
आयुर्वेद
आपको बता दें कि आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां हैं, जिससे समय से पहले सफेद हो चुके बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में हिम्मत है।
शिकाकाई
शिकाकाई का आपने नाम तो सुना होगा। शिकाकाई बालों को पोषण देकर नेचुरल रंगत और चमक को बनाए रखने में मददगार है। साथ ही इसे लगाने से रूसी और स्कैल्प की गंदगी भी दूर होती है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इसके इस्तेमाल के लिए आंवला और शिकाकाई पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर गर्म पानी में धीमी आंच पर कुछ पांच मिनट के लिए पकाएं। जब समय बाद देखेंगे तो घोल गाढ़ा हो जाएगा। अब पेस्ट को ठंडा होने दें। छ्न्नी की मदद से मिश्रण को छान लें और फिर ब्रश की मदद से बालों पर लगाएं। इस तरीका से भी आपको नेचुरली काले बाल मिल सकते हैं।
आंवला
इस लिस्ट में एक नाम आता है आंवला का। कुछ रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि आंवले में विटामिन सी और कुछ अन्य एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सफेद बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे मेलेनिन का उत्पादन बढ़ता है और बालों के सफेद होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए सफेद बालों को कम करने के लिए आंवले के रस का सेवन करें, वहीं आप अपने सिर पर आंवले का तेल या आंवला पाउडर से हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं।
आंवला का हेयर मास्क
आंवला हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर और एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर और दोनों को साथ मिलाएं। जरूरत के हिसाब से नारियल तेल या पानी मिला लें। लीजिए आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है। ये जो मिश्रण आपने तैयार किया है उसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं, 45 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाएं।
रोजमेरी
कुछ रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि रोजमेरी बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत बनाने के साथ, जड़ से भी काले होते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
रोजाना रोजमेरी के तेल से बालों की मसाज करें, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े और बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी हों। वहीं आप रोजमेरी के पत्तों को पानी में डालकर उबाल सकते हैं और इस पानी को आंवला और शिकाकाई पाउडर में मिलाकर बालों पर लगा लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
