शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट का सेवन करना बेहद जरुरी है। अच्छी डाइट की बात करें तो दालें किसी सूपरफूड से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को ढेरों फायदे देने में मदद करेंगे। दालों की बात करें तो हरी मूंग की दाल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें खास तरह का प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर को के अंदरुनी हिस्सों में मौजूद गंदे मांस को खत्म करता है। इसके अलावा भी इस दाल को खाने से कई फायदे होते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।
सूपरफूड से कम नहीं हरी मूंग दाल
साइंड डायरेक्ट की रिपोर्ट्स की मानें तो हरी मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर और आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपके शरीर को जरुरी अमीनो एसिड मिलेगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें तो इसे खाने से शरीर में पाए जाने वाले फाइटिक एसिड का स्तर भी कम होता है। इसके अलावा में इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो फ्री रेडिकल्क का प्रभाव खत्म करने में मदद करेंगे।

पाचन बनाएगी मजबूत
इसमें फाइबर और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपकी गट हेल्थ मजबूत बनेगी। इसमें सॉल्यूबल फाइबर भी पाया जाता है जो आपकी आंतों को स्वस्थ रखेगा। इसका सेवन करने से पेट में पाए जाने वाले हैल्दी बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ेगी जिससे बॉउल मूवमेंट अच्छा होगा।
प्रोटीन से भरपूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप 100 ग्राम मूंग की दाल खाएं तो शरीर को 24 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। इससे आपकी मांसपेशियां रिपेयर होगी, बोन डेसिंटी मजबूत बनेग और ब्लड फ्लो अच्छे से होगा। काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होने के कारण यह शरीर में कैलोरी इनटैक को भी नियंत्रित करेगी।
कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
यदि आप इस दाल का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगेगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स का असर भी कम करेंगे और कोशिकाओं में बढ़ने वाला संकुचन कम होगा। इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है ऐसे में इसे खाने से शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा और दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होगा।
वजन घटाने में फायदेमंद
यह दाल फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होती है। ऐसे में यह वजन घटाने में मदद करेगी। इसमें पाया जाने वाला फाइबर और प्रोटीन भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कंट्रोल करेगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें तो पास्ता और ब्रेड खाने वाले लोगों की तुलना में हरी मूंग की दाल खाने वाले लोगों में 31 फीसदी क्रेविंग कम होती है।
एनीमिया से होगा बचाव
इसमें आयरन भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह दाल एनीमिया से लड़ने में बेहद फायदेमंद साबित होगी। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इसको खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए यह दाल बेहद लाभकारी साबित होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
