बहुत से लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। वे परेशान तो रहते हैं पर वजन घटाने के लिए कुछ नहीं करते। वहीं कुछ लोग पार्क में दौड़ते हैं, कुछ एक्सरसाइज करते हैं और कुछ ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं। रोजाना अगर रनिंग और वॉक करते हैं तो वजन तेजी से कम होता है और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। ऐसे में कुछ लोग दोड़ने की बजाय जिम जाना काफी पसंद करते हैं और जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ना पसंद करते हैं, लेकिन क्या दोनों फायदेमंद है कि नहीं, चलिए जानते हैं।

ट्रेडमिल पर दौड़ना या रनिंग

चाहे आप ट्रेडमिल पर दौड़ें या रनिंग करें, दोनों ही हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। पर दोनों के अपने फायदे और नुकसान भी हैं।

ट्रेडमिल के फायदे और नुकसान

ट्रेडमिल पर दौड़ने से कम समय में आपकी एक्सरसाइज आसानी से पूरी हो सकता है। जब ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं तो जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है, क्योंकि इसकी सतह आमतौर पर नरम होती है। इसकी स्पीड और इंक्लिनेशन को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका नुकसान ये होता है कि शरीर को कम मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण कैलोरी कम बर्न होती है।

रनिंग के फायदे और नुकसान

जब हम बाहर दौड़ते हैं तो शरीर को मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और इसी वजह से शरीर का फैट जल्दी बर्न हो जाता है। अगर आप बाहर दौड़ते हैं तो मेंटल हेल्थ पर भी काफी अच्छा असर पड़ता है। बाहर दौड़ने पर ताजी हवा, सूरज की रोशनी और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं, जो तनाव को काफी कम करते हैं। इसके नुकसान में आता है ज्यादा गर्मी, बारिश या फिर सर्दी में आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *