अदरक एक ऐसा मसाला है जो सिर्फ रसोई में ही इस्तेमाल नहीं होता बल्कि कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं में भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। गठिया, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, मोशन सिकनेस, मतली और अपच जैसी बीमारियों में सबसे ज्यादा इसका ही इस्तेमाल होता है लेकिन आप शायद यह न जानते हों कि यह दर्द निवारक दवाईयों में से भी एक माना जाता है। इसमें मौजूद फाइटोकैमिकल्स, जिंजरोल और शोगोल ऐसे नैचुरल कैमिकल्स होते हैं जिसके कारण यह और भी खास माना जाता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसके कुछ अनगिनत फायदे बताते हैं।

गठिया

इससे जूझ रहे लोगों को अदरक का सेवन करने से काफी राहत मिलेगी। यदि आप अदरक का सेवन करेंगे तो आपको पेनकिलर की जरुरत भी नहीं पड़ेगी और बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको गठिया से आराम मिलेगा। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स दवाईयों के कारण पेट की अंंदरुनी परत को होने वाले नुकसान को कम करके उसकी मरम्मत करने में फायदेमंद साबित होगा।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

इसका सेवन सर्दी-जुकाम में करना भी फायदेमंद रहेगा। यह आपके फेफड़ों में गर्मी पैदा करेगा और फेफड़ों में कमी कफ को पिघलाने में भी मदद करेगा। ऐसे में सर्दी-जुकाम में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होगा।

जोड़ों और पीरियड्स का दर्द होगा दूर

सर्दियों के मौसम में सूजन और दर्द होना बहुत आम है। ऐसे में अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह गुण मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द दूर करने में मदद करेंगे। वहीं यदि आपको पीरियड्स में भी बहुत ज्यादा दर्द रहती है तो इससे राहत पाने के लिए भी आप अदरक का सेवन कर सकते हैं।

सिरदर्द

सिर में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए भी अदरक बेहद फायदेमंद होगा। 20 ग्राम अदरक को पीसकर आधा कप जूस बना लें। इसके अलावा पिसा हुआ अदरक आप माथे पर लेप की तरह लगाएं। इससे भी सिरदर्द दूर होगा। शोध की मानें तो माइग्रेन का दर्द दूर करने वाली दवाई ट्रिप्टान और अदरक दोनों का असर एक ही जैसा होता है।

डायबिटीज में रहेगा फायदेमंद

यदि आपको डायबिटीज या दिल संबंधी कोई बीमारी है तो उसमें भी अदरक का सेवन बेहद लाभकारी रहेगा। यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल की नसों को भी स्वस्थ रखेगा। ऐसे में इससे डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल में रहेगी।

इस तरह करें अदरक का सेवन

ऐसे इस्तेमाल करें अदरक

यदि आपको सिर में दर्द है तो आप 15-20 ग्राम अदरक कद्दूकस करके इसका रस निकालें। अब इस रस का सेवन करें। बचे हुए हिस्से को दर्द वाली जगह पर लगाएं। 30 मिनट में आपको असर दिखने लगेगा। इसके अलावा सूखे हुए अदरक का पाउडर एक कप गुनगुने पानी में 5-7 ग्राम मिलाकर पिएं। इससे भी आपका दर्द दूर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *