सर्दियों के इस मौसम में चाय-कॉफी का अपना ही मजा होता है। रजाई में बैठकर गर्मा-गर्म चाय शरीर में अलग तरह की जान डाल देती है। वहीं जो लोग घर के बाहर होते हैं तो उन्हें तो कागज के डिस्पोजेबल कप में चाय पीनी पड़ती है लेकिन क्या डिस्पोजेबल या पेपर कप में कॉफी पीना फायदेमंद है आज आपको इसी बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कि पेपर कप में कॉफी-चाय पीने से आपकी सेहत को कैसे नुकसान होगा।
पेपर कप में मौजूद होते हैं माइक्रोप्लास्टिक
आपको बता दें कि पेपर कप में माइक्रोप्लास्टिक पाए जाते हैं। यह माइक्रोप्लास्टिक आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। एक स्टडी की मानें तो एक पेपर कप में करीबन 20,000 से लेकर 25,000 माइक्रोप्लास्टिक के छोटे-छोटे कण पाए जाते हैं। यह कण आपकी बॉडी में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा करेंगे। इसके अलावा यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण भी बन सकते हैं।

शरीर में चले जाएंगे टॉक्सिन्स
ज्यादातर लोग पेपर कप में इसलिए चाय-कॉफी पीते हैं ताकि वह प्लास्टिक के कारण सेहत को होने वाले नुकसान से बच पाएं लेकिन आपको बता दें कि पेपर कप में चाय-कॉफी पीना भी बेहद खतरनाक है। पेपर कप को बनाने के लिए प्लास्टिक या फिर मोम के साथ कोटिंग की जाती है। ऐसे में जब इसमें गर्म चीज डाली जाती है तो इसमें पाए जाने वाले कैमिकल पदार्थ इसमें मिल जाएंगे। ऐसे में जब आप चाय पिएंगे तो टॉक्सिन्स आपके शरीर में भी चले जाएंगे।
धीमे जहर की तरह करेंगे असर
पेपर कप में मौजूद यह कैमिकल्स आपके शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का कारण भी बनेंगे। इसके असर आपके शरीर में धीमे जहर की तरह होगा।
अपच और डायरिया
जब पेपर कप में गर्म चीज पड़ती है तो कैमिकल पिघलने लगता है। यह कैमिकल आपके पेट में चला जाएगा जिसके कारण अपच और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

किडनी पर भी होगा असर
इन गर्म चीजों का यदि आप सेवन करेंगे तो पाचन तंत्र और किडनी पर बुरा असर होगा। इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगेंगे जिससे आपको गंभीर तौर पर नुकसान होगा। इसके अलावा इसमें मौजूद कैमिकल्स हार्मोन्स इंबैलेंस करेंगे जिसके कारण आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
