आपने शायद कभी जापानी सीक्रेट वॉटर का नाम न सुना हो लेकिन आपको बता दें कि यह एक ऐसी खास ड्रिंक है जिसे पीने से आप फ्रेश महसूस करेंगे। इसके अलावा भी यह अपने स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानी जाती है। जापानी लोगों की अच्छी सेहत और सुंदर त्वचा का भी यही राज है। आपको बता दें कि यह अदरक और नींबू के रस से बनी इंफ्यूज्य पानी होता है। जापान में सदियों से लोग इसका सेवन कर रहे हैं तो चलिए आपको भी बताते हैं कि इसे पीने से सेहत को कैसे फायदे होंगे।
इसलिए फायदेमंद है जापानी वॉटर
अदरक और नींबू दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं ऐसे में जब दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो मिश्रण और भी स्ट्रान्ग बन जाता है ऐसे में यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद करेगा।
नींबू
यह विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा। यह पाचन में भी मदद करेगा, त्वचा हेल्दी रहेगी और आपकी बॉडी भी डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलेगी।

अदरक
इसमें जिंजरोल नाम का एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है। ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो पाचन में सुधार करेंगे। इसके अलावा यह मांसपेशियों का दर्द कम करेगा। यह आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाएगा।
शरीर को मिलेंगे ये फायदे
वजन होगा कम
अदरक में कुछ ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं जो आपका मेटाबॉल्जिम बढ़ाएंगे। इससे कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा नींबू भूख कम करने में मदद करेगा। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
सूजन होगी कम
अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह जोड़ों का दर्द और सूजन कम करने में भी मदद करेगा।

पाचन संबंधी समस्याओं में राहत
अदरक और नींबू दोनों ही डाइजेस्टिव एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देंगे। इन्हें खाने से आपका पाचन बेहतर होगा। इसके अलावा यदि आपको कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं रहती हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।
शरीर में बढ़ेगी एनर्जी
इस ड्रिंक को पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। इसके अलावा यह एनर्जी को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
यह दोनों ही चीजें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मानी जाती हैं। ऐसे में यह फ्री रेडिकल्स से लड़ेगी और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएगी।
स्किन के लिए भी रहेगा फायदेमंद
नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाएगा। ऐसे में इस ड्रिंक को पीने से आपकी स्किन भी ग्लोइंग रहेगी।
दिमाग होगा तेज
अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपके दिमाग के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाएंगे। इसे खाने से आपका दिमाग तेज होगा।
इस तरह बनाएं जापानी वॉटर
. जापानी वॉटर को बनाने के लिए आप ताजे अदरक का छोटा टुकड़ा लें।
. फिर इसको डेढ़ कप पानी में 5-7 मिनट के लिए उबाल लें।
. इसके बाद मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें।
. यह भी ध्यान रखें कि यह ज्यादा गर्म न हो और न ही इसको बिल्कुल ठंडा करें।
. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ कर अच्छे से मिला लें।
. आपका जापानी सीक्रेट वॉटर तैयार है आप इसे पी सकते हैं।

खाली पेट पीना फायदेमंद
दिन में किसी भी समय आप अदरक इंफ्यूज्ड लेमन वॉटर का सेवन कर सकते हैं। खासतौर पर खाली पेट इसे पीना अच्छा रहेगा। इसको पीने से आपका पाचन भी सुधरेगा।
इस बात का भी रखें ध्यान
. यदि आपको अदरक या फिर नींबू से एलर्जी है तो इस ड्रिंक का सेवन न करें।
. प्रेग्नेंट महिलाएं इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
. ज्यादा मात्रा में नींबू का सेवन न करें। यह आपके इनेमल को नुकसान पहुंचाएगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
