आज कर जिसे देखो टैटू बनवाने का शौक है। इतना ही नहीं कई तरह के टैटू आर्टिस्ट मार्किट में अपनी अपनी दुकाने खोल कर बैठे हुए हैं। वहीँ बहुत से युवा टैटू को अपने पूरे शरीर में बनवा रहे हैं। यकीन शायद आप सब ये नहीं जानते कि टैटू बनवाए से एक तरह के ब्लड कैंसर के होने खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में इस रेयर कैंसर के बारे में जानना बेहद जरुरी है। वहीँ बता दें लुंड यूनिवर्सिटी की एक  रिसर्च में ये बात सामने आई है कि टैटू और लिंफोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) के बीच संबंध की जांच की गई है।

किस तरह से हुई  रिसर्च

दरअसल स्वीडन के शोधकर्ताओं ने टैटू और लिंफोमा के बीच संबंध की जांच के लिए केस-कंट्रोल की एक स्टडी की है। उन्होंने 2007 और 2017 के बीच लिंफोमा से पीड़ित लोगों के डेटा की जांच की। शोधकर्ताओं ने फिर इस ग्रुप की तुलना उनसे की जिन्हें लिंफोमा नहीं था। वहीँ रिसर्च में पाया गया कि टैटू वाले लोगों में टैटू ना बनवाने वाले लोगों की तुलना में लिंफोमा होने का खतरा अधिक था।  यह बढ़ा हुआ जोखिम उन व्यक्तियों में सबसे ज्यादा था जिन्होंने पिछले दो सालों के अंदर अपना पहला टैटू बनवाया था। वहीँ दिलचस्प बात यह है कि तीन से दस साल पहले टैटू बनवाने वालों के लिए जोखिम कुछ हद तक कम था। 11 साल पहले टैटू बनवाने वाले लोगों के लिए जोखिम थोड़ा बढ़ गया था। हालांकि इन निष्कर्षों की पुष्टि करने और उनके पीछे के कारणों को समझने के लिए और अधिक शोध की जरूरत है।

आखिर लिंफोमा क्या होता है

दरअसल लिम्फोमा एक ऐसा कैंसर है जो सबसे पहले इम्यून सिस्टम के लिम्फोसाइट सेल्स में फैलता है। ये सेल्स यानी कोशिकाएं इंफेक्शन से लड़ती हैं और इम्युनिटी मजबूत करती हैं। ये कोशिकाएं लिम्फ नोड्स, बोन मैरो, स्प्लीन और थायमस में मौजूद होती हैं। लिम्फोमा कैंसर से शरीर के अलग-अलग अंग प्रभावित होते हैं। इसमें लिम्फोसाइट्स पूरी तरह बदल जाते हैं और वे तेजी से बढ़ने लगते हैं।

लिंफोमा होने के लक्षण क्या है

आर्मपिट्स या कमर में मौजूद सूजी हुई लिम्फ नोड

एब्डोमिनल में दर्द या सूजन

सीने में दर्द

कफ

सांस लेने में परेशानी

हर समय थकान महसूस होना

बुखार आना

सोते समय पसीना ज्यादा आना

बिना किसी कारण के वजन का कम होना

टैटू बनवाते वक्त किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है

टैटू बनाने वालों के पास इस काम का लाइसेंस होना जरुरी है

जब भी आप टैटू कराने जाएं तो ध्यान दें आर्टिस्ट सही ग्लव्ज, सुई जैसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल कर रहा है या नहीं

टैटू हमेशा टैटू एक्सपर्ट से ही बनवाएं

टैटू वाली स्किन को धूप से बचा कर रखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि सूरज की तेज किरणों का असर स्किन पर तेजी से होता है, जिससे इसे नुकसान हो सकता है।

टैटू पर खुरदुरे या टाइट कपड़े पहनने से भी बचें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *