बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें डॉक्टर हर रोज जॉगिंग या सैर करने की सलाह देते हैं। दरअसल डायबिटीज पेशेंट को हर रोज सैर करना बेहद जरुरी है ताकि उनका शुगर लेवल मेन्टेन रहे। वहीँ कुछ लोगों के शरीर में इंसुलिन बिगड़ती है या टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा रहता है। तो उन लोगों के लिए यह रिसर्च बेहद काम की है। बता दें शाम के वक्त एक्सरसाइज, रनिंग या फीजिकल एक्टिविटी शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल में रखती है। खासकर जिन लोगों का अधिक वजन होता है। शाम की एक्सरसाइज क्यों जरुरी है इसके बारे में जानते हैं।

आखिर शाम की एक्सरसाइज क्यों जरूरी है

बता दें जर्नल ओबेसिटी में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे से आधी रात के बीच एक्सरसाइज, जॉगिंग या फिजिकल एक्टिविटी करने से वजन कंट्रोल में रहता है। ओवर वेट वाले पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए ग्लूकोज चयापचय पर गंभीर असर होता है। स्पेन में ग्रेनेडा विश्वविद्यालय (UGR) के साइंटिस्टों के मुताबिक ज्यादा वजन वाले लोगों को शाम के वक्त एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। ताकि उका वजन मैनें रह पाए।

रिसर्च में 186 लोग हुए शामिल

बता दें रिसर्च में 186 से ज्यादा वजन वाले लोग सह्मिल हुए थे। जिनकी औसत आयु 47 साल थी। इस रिसर्च में शामिल सभी लोगों के शारीरिक गतिविधि और ग्लूकोज के स्तर को चौबीस घंटे ट्रैक करने के लिए 14 दिनों तक एक्सेलेरोमीटर और लगातार ग्लूकोज मॉनिटर पहना कर रखा गया था। ऐसे में शाम के वक्त एक्सरसाइज करने से बिगड़े हुए ग्लूकोज चयापचय वाले लोगों में ग्लूकोज लेवल में सुधार मिला।

वहीँ इस रिसर्च में स्पष्ट हुआ कि आप किस वक्त जॉगिंग कर सकते हैं। दिन में एक्सरसाइज करने से भी ग्लूकोज के लेवल पर असर पड़ता है लेकिन जो लोग अधिक वजन, इंसुलिन इनबैलेंस और टाइप-2 डायबिटीज के पेशेंट हैं उन्हें शाम के वक्त  भी एक्सरसाइज जरुर करनी चाहिए। शाम के समय पर एक्सरसाइज करने से कार्डियो-मेटाबोलिक को भी काफी फायदा मिलता है।

इस रिसर्च को वर्किंग और नॉन-वर्किंग दोनों पर किया गया। वहीँ इस रिसर्च के अनुसार आप किस वक्त एक्सरसाइज कर रहे हैं वह बहुत ही मायने रखता है। शाम की एक्सरसाइज ग्लूकोज लेवल को मेन्टेन करने का कम करती है। वहीँ जॉगिंग करने से हार्ट हेल्थ पर भी गंभीर असर पड़ता है। जॉगिंग करने से दिल तक खून ठीक से पहुंचता है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *