बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिनकी सफाई को लेकर हम अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप पीले दांतों को चमकाना चाहते हैं, काली गर्दन और कोहनी को साफ करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। फिटकरी और टूथपेस्ट आपकी कई समस्याओं को कम कर सकता है। ये दोनों मिलकर एक बेहतरीन एक्सफोलिएंट की तरह काम करते हैं और दाग-धब्बों को भी हटाने में कारगर हैं।
पीले दांतों को चमकाने के लिए
पीले दांतों से परेशान हैं तो फिटकरी और टूथपेस्ट का इस्तेमाल आपके काम आ सकता है। ये दोनों चीजें दांतों पर जमे पीलेपन के दागों और प्लाक को हटाने में कारगर हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए आपको फिटकरी को पीसना है और फिर पाउडर बना लेना है। जब आप ब्रश करें तो ब्रश पर टूथपेस्ट डालें और फिर फिटकरी डालकर दांतों की सफाई कर लें।
काली गर्दन
काली गर्दन को साफ करने के लिए आपको फिटकरी और टूथपेस्ट दोनों को मिलाकर गर्दन पर लगाना है। इसे अपनी गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद गीले कपड़े से साफ कर लें। इससे आपकी गर्दन साफ-सुथरी हो जाएगी। साफ करने के बाद याद से कोई मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इसे आप हफ्ते में 2 दिन लगा सकते हैं।
काली कोहनी
काली कोहनी के लिए फिटकरी और टूथपेस्ट दोनों को मिला लें। आप इसमें कॉफी या एलोवेरा भी डाल सकते हैं। इसके बाद ये पैक काली कोहनी पर लगाएं और फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद गीले कपड़े से कोहनी को साफ कर लें। इससे आपकी कोहनी साफ हो जाएगी।
दाग धब्बे हटाने में मददगार
शरीर के दाग धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा जेल में फिटकरी पाउडर और टूथपेस्ट को मिला लें। जब सारी चीजें मिला लें तो इसे दाग-धब्बों पर लगाएं और फिर स्क्रब करके साफ कर लें। ऐसा करने से डेड सेल्स साफ हो जाते हैं और फिर शरीर पर जमी गंदगी भी निकल जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
