सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी पॉवर कमजोर हो जाती है। ऐसे में वायरल बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार होते हैं। यदि आप भी इस मौसम में ज्यादा बीमार होते हैं तो आपके लिए एक चुटकी हींग का सेवन फायदेमंद रहेगा। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाएंगे। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि आप हींग का सेवन कैसे कर सकते हैं और इससे आपको क्या-क्या फायदे होंगे।
पाचन बनेगा मजबूत
यदि आप रोज हींग का सेवन करेंगे तो इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। इसे खाने से आपको अपच, पेट में मरोड़, गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलेगी। इसके अलावा हींग खाने से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या से भी बचाव होगा।

फ्री रेडिकल्स से होगा बचाव
हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो फ्री रेडिकल्स से बचाव होगा। हींग खाने से सूजन, हार्ट डिजीज, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज से भी आप बच सकते हैं।
स्किन के लिए लाभकारी
हींग का सेवन करने से आपकी हेल्थ को भी फायदे होगा। इसे खाने से स्किन पर नैचुरल निखार आएगा। इसके अलावा पिंपल्स और रिंकल्स जैसी समस्याएं भी दूर होगी।
वजन घटाने में फायदेमंद
बढ़ता वजन आजकल कई तरह की परेशानियों का कारण बन रहा है। ऐसे में यदि आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो हींग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यह खाने को पचाने में मदद करेगी। इसे खाने से आपको गैस भी नहीं होगी। इसके अलावा आप मोटापे से भी बचे रहेंगे।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
हींग रोज खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा। रोज सुबह खाली पेट हींग का पानी पी सकते हैं। इससे डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
इस तरह करें हींग का सेवन
यह एक सूपरफूड माना जाता है। ऐसे में यदि आप सर्दियों में रोज इसे खाना चाहते हैं तो सुबह एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पिएं। हींग में कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
सर्दियों में रोज एक चुटकी हींग खाने से आपको कई फायदे होंगे लेकिन यदि आपको हींग से एलर्जी हो तो इसका सेवन न करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
