गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान हाल ही में एक भयावह अनुभव साझा करते हुए सुर्खियों में आईं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया कि कैसे ब्लड प्रेशर की दवा लेते समय उनके गले में गोली फंस गई, जिससे उन्हें सांस लेने में मुश्किल हुई। यह घटना उनके लिए एक चेतावनी बन गई, जिसे उन्होंने सभी को दवाइयां लेते समय सतर्क रहने की सलाह दी।

जीनत अमान का डरावना अनुभव

जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में लिखा, गोलियों के कारण घुटती हुई एक बुजुर्ग महिला की तरह, मैं आपको बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ। उन्होंने बताया कि एक लंबे शूटिंग दिन के बाद जब वह घर लौटीं, तो सोने से पहले ब्लड प्रेशर की दवा ले रही थीं। अचानक गोली उनके गले में फंस गई, जिससे वह न तो उसे निगल पाईं और न ही उगल पाईं। इसके कारण उन्हें सांस लेने में बहुत कठिनाई होने लगी।

उन्होंने कई बार पानी पिया, लेकिन गोली वहीं अटककर रह गई। जीनत ने इस घटना के बाद अपने बेटे जहान की मदद से तुरंत डॉक्टर के पास जाकर राहत पाई। डॉक्टर ने बताया कि गोली धीरे-धीरे घुल जाएगी और इसके बाद जीनत को गर्म पानी पीने की सलाह दी। समय के साथ उनकी हालत में सुधार हुआ।

गले में गोली फंस जाने पर क्या करें?

इस घटना के बाद जीनत अमान ने लोगों को दवाइयां लेते समय अधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी। अगर किसी के साथ ऐसा हादसा होता है, तो उसे क्या करना चाहिए, इसके बारे में विशेषज्ञों ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं:

शांत रहें

गले में गोली अटकने पर सबसे पहले घबराना नहीं चाहिए। मानसिक रूप से शांत रहकर स्थिति का सामना करें।

गुनगुने पानी के घूंट लें

गले में फंसी गोली को नीचे खिसकाने के लिए गुनगुने पानी के छोटे-छोटे घूंट लें। यह गोली को गलाने में मदद करता है।

केला खाएं

केले का एक छोटा टुकड़ा खाना भी मददगार हो सकता है। केला चबाते वक्त बनता हुआ स्लाइवा गोली को गलाने में सहायक होता है।

हल्के से खांसी लें

अगर गोली ऊपरी हिस्से में फंसी हो, तो हल्के से खांसने की कोशिश करें, जिससे गोली बाहर आ सकती है।

तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें

अगर गोली फंसी हो और 7-10 मिनट में राहत न मिले, या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और समय पर इलाज से ही बचाव संभव है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *