पीरियड्स एक ऐसी समस्या है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें बहुत तकलीफ और दर्द भी होती है। यह साइकिल 55 साल तक चलती है इसके बाद यह पूरी तरह बंद हो जाते हैं। कुछ महिलाओं को इस दौरान इतना दर्द होता है कि उनके लिए बरदाश करना मुश्किल हो जाता है वहीं कुछ को हल्का दर्द ही होता है। इस दर्द को कम करने के लिए वह दवाईयां भी लेती हैं। वहीं कुछ तो हीटिंग पैड और आइस पैक भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन शायद आप यह न जानते हो कि सिर्फ कैमोमाइल टी पीकर ही आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पीरियड्स में इसे पीने से क्या-क्या फायदे होंगे।
क्रैंप्स होंगे दूर
डाइटिशियन के अनुसार, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मैंस्ट्रुअल क्रैंप्स भी होते हैं। ऐसे में यदि आप कैमोमाइल टी पीते हैं तो आपको दर्द से राहत मिलेगी। इस चाय को पीने से पेट और कमर के आस-पास होने वाली ऐंठन भी कम होगी। नेश्नल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ की स्टडी के अनुसार, इस चाय में एंटीस्पासमोडिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण मांसपेशियों की सूजन कम करेंगे और ऐंठन को भी कम करने में मदद करेंगे।

हैवी ब्लीडिंग से मिलेगी राहत
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग होना आम है लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है जिसके कारण उनका काफी ब्लड लॉस हो जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए कैमोमाइल टी पीना फायदेमंद रहेगा। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मैंस्ट्रुअल ब्लीडिंग कम करने में मदद करेंगे।
मूड रहेगा अच्छा
इस दौरान महिलाओं के मूड बहुत स्विंग होते हैं। कुछ महिलाओं का चिड़चिड़ापन होता है तो कुछ को बहुत गुस्सा होता है। कुछ महिलाएं तो इस दौरान किसी से बात तक करना पसंद नहीं करती। ऐसे में यदि आप पीरियड्स में कैमोमाइल टी पिएंगे तो आपका मूड अच्छा होगा। इस चाय में फ्लेवेनॉयड्स पाए जाते हैं यह आपके नर्वस सिस्टम को आराम देंगे जिससे आपका बार-बार मूड नहीं बदलेगा।
पेट की मांसपेशियों को मिलेगा आराम
पीरियड्स के दौरान यदि आप इस चाय को पिएंगे तो पेट की मांसपेशियां को आराम मिलेगा। इसमें एंटीस्पासमोडिक गुण पाए जाते हैं यह यूट्रस को भी रिलैक्स करेंगे। इसके कारण पेट के दर्द से भी राहत मिलेगी।
अच्छी आएगी नींंद
इस दौरान स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है। इससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। कैमोमाइल टी में सिडेटिव और एंटी-एंग्जाइटी गुण पाए जाते हैं जो एंग्जायटी कम करेंगे। यह दिमाग और शरीर को रिलैक्स करेंगे जिससे आपको नींद भी अच्छी और गहरी आएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
