हम अपने दिन के 8 से 9 घंटे ऑफिस में बिताते हैं। ऐसे में बहुत से लोग समय से खाना भी नहीं खा पाते, जिस कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे भी आजकल के हिसाब से लोगों के पास काम के अलावा अपने लिए कुछ भी करने का समय नहीं बचता। वहीं ऑफिस में काम तो जरूरी है साथ ही लंच भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में लोग रोजाना इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि लंच में क्या खाया जाए या लेकर जाया जाए। इसलिए अगर आप भी अपने ऑफिस में लंच के समय कुछ हेल्दी ऑपशन देख रहे हैं तो ये आर्टिकल बस आपके लिए ही है, अंत तक जरूर पढ़ें।

ऑफिस का Lunch Box

राजमा-चावल

ऑफिस के लंच बॉक्स में आप राजम-चावल ले जा सकते हैं। ये तो भारत का सबसे पसंदीदा व्यंजन है। ये स्वादिष्ट तो होता ही है और साथ ही हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद है और दूसरी तरफ चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जिससे आपके शरीर को काम करने में ऊर्जा मिलेगी।

मेथी पराठा और धनिया की चटनी

लंच बॉक्स में आप मेथी का पराठा और धनिया की चटनी ले जा सकते हैं। ये बनाने में भी आसान है और खाने में स्वादिष्ट तथा हेल्दी। आपको बता दें कि मेथी में फाइबर की मात्रा अच्छा होती है, जो पाचन के लिए काफी बेहतर है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होगी। साथ ही मेथी में आयरन और विटामिन सी के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है।

अंडा/ पनीर

लंच बॉक्स में अंडे या पनीर के साथ रोटी या फिर चावल को पैक कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे हेल्थ बेहतर बनती है। इसके सेवन से मांसपेशियों मजबूत बनती हैं और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *