गलत लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खान-पान के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए सभी कई तरह के नुस्खे भी अपनाते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता। ऐसे में वेट लॉस के लिए दवाईयां और सर्जरी भी करवाते हैं लेकिन वजन घटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू नुस्खों की बात करें तो उबले हुए चावल का पानी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह आपका वजन कम करेगा और चेहरे पर ग्लो भी लाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं और इससे आपको कैसे फायदे होंगे।

ऐसे करेगा वजन घटाने में मदद

. वजन घटाने के लिए उबले हुए चावल का पानी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह वजन घटाने का सबसे सही तरीका रहेगा।

. चावल के पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है ऐसे में यदि आप इसे पिएंगे तो आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी निकलने लगेगी।

. आप चावल के पानी को कुछ समय तक धीमी आंच पर उबालें।

. फिर इस पानी को ठंडा करके पी लें।

. इसमें आप नमक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं।

. इस पानी का सेवन खाना खाने के कम से कम 30 मिनट पहले करें।

स्किन के लिए भी फायदेमंद

. चावल का पानी स्किन के लिए फायदेमंद रहेगा। इसे आप चेहरे पर भी लगा सकते हैं इससे स्किन का ग्लो बढ़ेगा झुर्रियां कम होगी।

. यह बालों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करेगा। इसे लगाने से आपके बाल झड़ेंगे नहीं और टूटने से भी बचेंगे।

. इसे पीने से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।

. डिहाइड्रेशन से राहत दिलवाने में भी यह पानी मदद करेगा।

. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को भरपूर एनर्जी देने में मददगार साबित होंगे।

ज्यादा मात्रा में पानी पीने के नुकसान

. यदि आप चावल का पानी ज्यादा मात्रा में पिएंगे तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक होगा।

. इसे पीने के कारण आपको गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

. कुछ मामलों में तो यह हाइपरटेंशन का कारण भी बन सकता है।

. इस पीने के कारण कई बार डायबिटीज और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

. जरुरत से ज्यादा अगर आप चावल का पानी पिएंगे तो आपको मोटापा भी हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *