बहुत सी महिलाएं हैं जो फेशियल हेयर से परेशान हैं। जब चेहरे पर मेकअप लगाया जाए तो ये बाल ज्यादा उभरकर सामने आने लगते हैं। जिस वजह से इनसे छुटकारा पाने और छिपाने के लिए महिलाएं कई तरह के तरीके अपनाती हैं। जिनमें से एक है ब्लीच का इस्तेमाल। चेहरे पर अगर ब्लीच लगाई जाए तो फेशियल हेयर लाइट हो जाते हैं और ज्यादा नहीं दिखते। साथ ही ब्लीच के इस्तेमाल से त्वचा साफ और ग्लोइंग भी नजर आती है। बालों को छुपाने के लिए ब्लीच के आसान तरीका इसलिए महिलाएं इस ऑपशन को ज्यादा पसंद करती है हर थोड़े दिनों में ब्लीच कर लेती हैं। लेकिन यहां सवाल ये आता है कि क्या ऐसा करना ठीक है? चलिए डॉक्टर से जानते हैं।
एक्सपर्ट का कहना
इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि ब्लीच बालों को छिपाने का सबसे आसान, जल्दी होने वाला प्रोसेस और बजट फ्रैंडली है, लेकिन इस चीज का भी ध्यान रखें कि ब्लीच आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
Bleach से होने वाले नुकसान
डॉ. बताती हैं कि ब्लीच में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो स्किन पर ड्राईनेस, रेडनेस, और इरिटेशन के साथ-साथ पिगमेंटेशन का कारण भी बन सकता है। साथ ही समय के साथ-साथ आपकी स्किन सेंसिटिव भी हो सकती है।
तो Bleach लगानी चाहिए या नहीं?
वे कहती हैं कि कुछ खास बातों को ध्यान में रखकर ब्लीच के नुकसानों से बचा जा सकता है। ध्यान रखें कि ब्लीच लगाने से पहले अपनी स्किन को हमेशा हाइड्रेट जरूर करें, चेहरे पर केवल 2 से 3 मिनट के लिए ही ब्लीच लगाएं और 2 से 3 महीने में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन पहले से ही बहुत ड्राई है, स्किन पर रेडनेस है और जलन-खुजली का एहसास है तो ऐसे में ब्लीच के इस्तेमाल से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
