भारत के हर घर में आपको हींग का उपयोग मिल जाएगा। इससे एक तो खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है और साथ ही शरीर को स्वस्थ और बेहतर भी रखा जाता है। आपको बता दें कि हींग के अनेकों हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं, जैसे कि हींग पाचन को बेहतर बनाती है, इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है आदि तो इसलिए आज आपको यहां हींग के पानी के सेवन के लाभ बताए जाएंगे ताकि आपका शरीर स्वस्थ रह सके।
एंटीबैक्टीरियल है हींग
आपको बता दें कि हींग एंटीबैक्टीरियल होता है, जिसको सेवन से कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए अपने इस गुण की वजह से हींग का पानी पाचन के लिए काफी अच्छा है और पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। हींग के पानी से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं।
इम्यून सिस्टम
हींग शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। हींग का सेवन सर्दी और जुकाम सहित अन्य तरह की कई समस्याएं से बचाता है। इससे एक तो कफ कम होता है और साथ ही श्वसन तंत्र भी साफ होता है।
त्वचा के लिए
त्वचा के लिए भी हींग का पानी बहुत फायदेमंद है। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा पर संक्रमण और पिम्पल्स को कम करते हैं। इससे त्वचा को नेचुरल ताजगी मिलती है और स्किन साफ होती है। इसे पीने के साथ चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। चेहरे पर लगाने से सूजन कम होती है।
हींग पानी बनाने का तरीका
इसे बनाना बहुत आसान होता है। सबसे पहले आप एक गिलास गर्म पानी लें और एक चुटकी हींग को डाल दें। इसके बाद इसे सही तरह मिला लें। लीजिए आपका हींग का पानी तैयार है। इसे दिन में दो बार पी सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेलें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
