बहुत से लोग अपने बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं। ऐसे में आप भी इन्हीं चीजों से परेशान हैं और वजन को संतुलित बनाए रखने के लिए कोई तरीका खोज रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि योग गुरु और ‘द योगा इंस्टीट्यूट’ की निदेशक डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने हाल ही में द रिच पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू में वजन घटाने के लिए खास योगिक डाइट शेयर की।

वेट लॉस के लिए डाइट

इस बारे में बात करते हुए योग गुरु ने बताया कि सबसे पहले तो अधिक तरल पदार्थ पिएं और ठोस पदार्थों का सेवन कम करें।

नट्स

योग गुरू बताती हैं कि सूर्योदय के आसपास नट्स खाने की आदत जरूर डालें। नटस में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। कैलोरी इंटेक कम होगा और बॉडी एनर्जी के लिए एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मिलती है।

इसलिए वेट लॉस के लिए सूर्योदय के आसपास कद्दू के बीज, चिया सीड्स और अलसी के बीज खा सकते हैं। अलसी के बीजों में तो अंडे से भी अधिक प्रोटीन होता है।

लंच और स्नैक

लंच के बारे में उन्होंने बताया कि दोपहर के खाने में एक गिलास छाछ पिएं। दाल चावल, रोटी और सब्जी खा सकते हैं। आप लंच में थोड़ा सलाद भी शामिल कर सकते हैं ताकि ज्यादा फायदा हो। वे शाम के खाने में एक कटोरी चना या मखाना खाने की सलाह देती हैं। आप नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

डिनर की बारी

रात के खाने में एक बड़ा कटोरा सूप ही काफी है। सूप के बाद भी भूख लगे तो सूप के साथ थोड़े चावल या एक रोटी खा सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल सूप सबसे माना जाता है। डॉ. के मुताबिक, इस यौगिक डाइट को फॉलो करने से आपको कम समय में हेल्दी तरीके से वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *