अक्सर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, लेकिन सर्दियां इन समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा देती हैं और ऐसे में ग्लिसरीन सर्दियों के इन्हीं समस्याओं का हल हो सकती है। ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करती है और साथ ही मॉइस्चराइज भी। इससे त्वचा की बनावट भी होती है। साथ ही लोग इसे टैन रिमूवल और काले होंठों को साफ करने के लिए भी यूज करते रहे हैं।

Glycerine

आपको बता दें कि ग्लिसरीन एक शुगर अल्कोहल है जो पौधों या पेट्रोलियम से मिलती है। ग्लिसरीन वनस्पति तेलों से बना एक प्रकार है। कहा जाता है कि जैतून के तेल और लेड मोनोऑक्साइड के मिश्रण को गर्म करके इसकी खोज की गई थी। ये दिखने में जेल जैसा सफेद होता है और इसकी अपनी कोई खुशबू नहीं होती।

For Oliy skin?

आपको बता दें कि ग्लिसरीन हल्की होती है और रोमछिद्रों को बंद नहीं करती जिसकी वजह से ऑयली स्किन के लिए ये अच्छी है। इससे एक तो स्किन जवां दिखती है साथ ही स्वस्थ रहने के लिए नमी भी प्रदान करती है। ग्लिसरीन ज्यादा ऑयली नहीं लगती और ये मुंहासे वाली त्वचा के लिए भी उपयुक्त है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसे लगाने के लिए एक कॉटन में ग्लिसरीन लें और फिर इससे अपने चेहरे को साफ करें।

एक्ने वाली त्वचा

जिनकी स्किन एक्ने वाली है उनके लिए ग्लिसरीन लगाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको ग्लिसरीन में थोड़ा सा लौंग का तेल मिलाना है, अगर लौंग का तेल आपके पास नहीं है तो लौंग को कूटकर इसका पाउडर बनाना है और फिर ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर लगाना है। ये एक एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है और एक्ने की समस्या में कमी आती है।

दाग धब्बे हटाने में मददगार

ग्लिसरीनत्वचा के डेड सेल्स को साफ करने के साथ हाइड्रेशन से कोलेजन बूस्ट करती है। इकी मदद से आपकी स्किन की बनावट अच्छी होती है और त्वचा के दाग-धब्बों को हटाने में मदद मिलती है। एक्ने को कम करने के लिए ग्लिसरीन में थोड़ा एलोवेरा जेल लगाकर क्रिम की तरह हर रात लगाना है और आपको फर्क नजर आएगा।

डार्क सर्कल

डार्क सर्कल हटाने के लिए आपको थोड़ा सा संतरे का रस लेना है और ग्लिसरीन के कुछ बूंद मिलानी हैं। इसके बाद इसे आंखों के चारों तरफ लगाकर मालिश करें। आपको पता होगा कि संतरे में विटामिन ए और सी की उच्च मात्रा होती है, जिसके कारण संतरे का रस आंखों के नीचे के घेरे को कम करने में सहायता करता है।

होंठों का कालापन

होठों का कालापन दूर करने में भी ग्लिसरीन मददगार है। इसे गुलाब जल और नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से होठों के काले धब्बे कम हो सकते हैं। इससे होंठों के डेड सेल्स साफ होते हैं और होंठों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *