आजकल भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई तनाव से परेशान है। किसी न किसी बात का तनवा है ही। कभी कोई चीज है तो तनाव, कभी कोई चीज चाहिए तो तनाव। ऐसे में ठंड भी बढ़ती जा रही है और प्रदूषण भी। बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल लोगों की शारीरिक सेहत के साथ मानसिक सेहत पर भी असर डाल रही है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करें और ऐसी चीजों को अपनाएं जिससे शरीर सेहतमंद रह सके। आप एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं, वॉक पर जा सकते हैं और योग कर सकते हैं। योग की बात करें तो भस्त्रिका प्राणायाम आपके शरीर के साथ दिमाग को भी तरोताजा रखता है।

कैसे करें भस्त्रिका प्राणायाम?

इसे करने के लिए सबसे पहले एक शांत जगह पर बेठ जाएं। आप पद्मासन, सुखासन या वज्रासन में बैठ सकते हैं। इसके बाद हाथों को कंधों तक रखें और ढीला छोड़ दें। सांस को लेते हुए ऊपर की ओर हाथों को उठाएं और सांस छोड़ते समय नीचे की ओर। जब भी ये प्राणायाम करें तो बल का इस्तेमाल न करें। अगर पहली बार कर रहें हैं तो 10 से 15 सांसों में एक चक्र पूरा कर सकते हैं, फिर धीर-धीरे बढ़ा सकते हैं।

भस्त्रिका प्राणायाम के फायदे

सबसे पहले इसे करने से शरीर के साथ दिमाग सेहतमंद बनता है। साथ ही प्राणायाम करते समय पूरी मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और इस वजह से फेफड़ों की शक्ति बढ़ जाती है। ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा खून को भी सुधारती है। इससे मन शांत रहता है, तनाव और चिंता कम होती है। शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकावट भी दूर होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *