सर्दी में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं तो ऐसे में इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह से बॉडी लोशन, मॉइस्चराइजर, फेस क्रीम या वैसलीन जैसी पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करते हैं। ये ड्राई स्किन की परेशानी को ठीक करने में फायदेमंद भी होते हैं।

भारत की बात करे तो यहां पर ज्यादा वैसलीन पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल किया जाता है और ये कई तरह से स्किन को फायदा भी पहुंचाती है। लेकिन बहुत से लोगों के अंदर ये सवाल भी होता है कि क्या वैसलीन पेट्रोलियम जेली को चेहरे पर लगा सकते हैं? फटे होंठों, हाथों और एड़ियों को ठीक करने के लिए वैसलीन को पसंद किया जाता है, लेकिन चेहरे पर इसे लगाना ठीक होगा तो चलिए लेते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

एक्सपर्ट की राय

इस मामले पर फेमस सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शेट्टी ने इंस्टाग्राम हैंडल और यूट्यब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बताती हैं कि वैसलीन या किसी भी अन्य पेट्रोलियम जेली के कई फायदे होते हैं लेकिन इसे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इस वजह से पोर्स क्लॉग हो सकते हैं और स्किन इरिटेशन भी बढ़ सकती है।

Dry Skin: चेहरे पर वैसलीन लगा सकते हैं?

वे बताती हैं कि जिनकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है या चेहरा बहुत शुष्क हो रहा है तो ऐसे में पहले कोई अच्छा फेस मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर उसके ऊपर वैसलीन या कोई अन्य पेट्रोलियम जैली लगा सकते हैं। ऐसे में वैसलीन एक प्लास्टिक शीट की तरह काम करेगी। इससे मॉइस्चराइजर आपके चेहरे पर पैक हो जाता है यानी आपके चेहरे पर मॉइस्चराइजर लंबे समय तक टिका रहता है और अंदर तक जाकर स्किन को हाइड्रेट करता है।

इसके अलावा वे बताती हैं कि अगर किसी तरह की कोई ज्वेलरी पहनते हैं और उस वजह से आपकी त्वचा पर जलन या खुजली हो तो इससे बचने के लिए ये एक अच्छा उपाय है। वैसलीन की मदद से इस तरह की परेशानी नहीं होगी। पेट्रोलियम जेली एक बैरियर की तरह काम करेगी और स्किन पर रैश, जलन या खुजली कम हो जाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *