स्किन और बालों की समस्या लोगों को परेशान कर देती हैं। कई बार तो महंगे-महंगे प्रोडक्ट भी किसी काम नहीं आते। हां, लेकिन एक चीज है जो स्किन की ड्राइनेस और बालों को हेल्दी बनाने में मददगार है। आपको रोजाना बादाम के तेल का उपयोग करना होगा।
बादाम का तेल
बादाम के तेल से चेहरे की मालिश रोजाना की जाए तो इससे चेहरे पर बने दाग और धब्बे आसानी से हट जाते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल आपको एक ग्लोइंग स्किन देता है। बालों के लिए तो है ही ये कारगर। बादाम तेल के पोषक तत्व बालों की सेहत को सुधारने में लाभकारी हैं।
चेहरे पर बादाम तेल का इस्तेमाल
चेहरे पर लगाने के लिए तेल की दो बूंद अपनी हथेलियों पर लें और सही से मिला लें। मिलाने के बाद चेहरे पर अच्छे तरीके से लगा लें। जब अच्छे तरीके से लग जाए तो चेहरे की मालिश करें और सभी प्वाइंट्स को सही से दबाएं। सर्दी के मौसम रूखी त्वचा हो जाती है तो काफी फायदेमंद होता है। साथ ही हर रोज रात में आंखों के नीचे बादाम के तेल लगाते हैं तो डार्क सर्कल्स की समस्या जल्द खत्म हो सकती है।
डैंड्रफ और खुजली
बालों में बादाम का तेल लगाने से डैंड्रफ और खुजली कम होती है। तेल के एंटी-फंगल गुण सिर की त्वचा को साफ रखते हैं और वहीं मैग्नीशियम बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों को झड़ने से रोक देता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
