अक्सर आपको कई बार फील होता होगा कि आपके मुंह से बदबू आ रही है। जिसके लिए आप इलायची खा लेत हैं या कुछ और। सांसों की दुर्गंध या मुंह से बदबू आना एक आस समस्या है, लेकिन रोज आती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं। ज्यादातर लोग सोकर सुबह उठने के बाद इस चीज से परेशान हो जाते हैं। जिसके लिए आप ब्रश कर लेते हैं, लेकिन कई बार कुछ अन्य कारणों जैसे प्याज, लहसुन वाला खाना खाने पर भी मुंह से बदबू आने लगती है।
अगर आपको भी अक्सर इस समस्या से गुजरना पड़ता है तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार है। यहां कुछ ऐसी ट्रिक बताई जा रही है, जिसकी मदद से आप केवल 90 सेकंड में मुंह से आने वाली बदबू को दूर कर सकते हैं।
90 सेकंड में गायब होगी बदबू
मुंह से बदबू हटाने के लिए खीरे के दो- तीन छोटे टुकड़ों की जरूरत होगी। इन्हें अपनी जीभ की मदद से 90 सेकंड तक अपने मुंह के ऊपरी हिस्से पर रखें। 90 सेकंड बाद इन्हें थूक सकते हैं या खीरे के बाकी टुकड़ों के साथ खा सकते हैं।
कैसे लाभकारी ये ट्रिक?
रिसर्च बताती है कि खीरे में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं और वहीं फाइटोकेमिकल्स सांसों की दुर्गंध का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकते हैं। साथ ही खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती हैं, जिससे ड्राई माउथ की परेशानी कम होती है। ड्राई माउथ भी कई बार मुंह की बदबू का कारण बनता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
