आपने ध्यान दिया होगा कि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में लोग ज्यादा जल्दी बीमार होते हैं लेकिन इस बात का कारण बहुत कम लोग जानते हैं। आपको बता दें कि इस मौसम में इम्यूनिटी ज्यादा कमजोर हो जाती है इसके चलते बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। सर्दियों के दौरान जो समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं वो है जुकाम और बुखार। इस दौरान ज्यादातर लोगों को एक बार बुखार-जुकाम जरुर होता है लेकिन यदि आप कुछ चीजों का ध्यान रखें तो इन समस्याओं का खतरा कम कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप इन मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

पूरी नींद लें

यदि आप नींद पूरी नहीं करेंगे तो भी कई तरह की बीमारियों का खतरा रहेगा इसलिए अपनी स्लीप साइकिल को नुकसान न होने दें। रोज 7-9 घंटे की नींद जरुर लें। इससे आपकी इम्यूनिटी को भी नुकसान नहीं होगा और आप बिल्कुल फिट रहेंगे।

फ्लू वैक्सीनेशन लगवाएं

फ्लू से बचने के लिए साल में एक बार फ्लू वैक्सीनेशन जरुर लगवाएं इससे इंफेक्शन का खतरा काफी कम होगा इसलिए साल में एक बार फ्लू वैक्सीनेशन जरुर करवाएं।

हेल्दी डाइट लें

सर्दियों में अपनी डाइट पर खास ध्यान दें। इस दौरान गर्म तासीर वाली चीजें डाइट में जरुर शामिल करें। इस तरह की डाइट जरुर लें जिनमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज ज्यादा हो। विटामिन-सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स जरुर शामिल करें। ये सारी चीजें सर्दियों में आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाएंगी जिससे बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

बीमार व्यक्ति से रहें दूर

जुकाम बुखार के कीटाणु इंफेक्शन का कारण बनेंगे इसलिए यदि आपके आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति है जिसको इंफेक्शन है तो उससे दूर रहें। यदि आप उस व्यक्ति के करीब जाएंगे तो आपको भी बीमारी का खतर रहेगा।

खुद को रखें हाइड्रेटेड

सिर्फ गर्मियों ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी खुदको हाइड्रेटेड रखें। सारा दिन अपना वाटर इंटेक मेंटेन करके रखें। डेली डाइट में हर्बल टी और सूप जरुर लें इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी और बॉडी भी डिहाइड्रेट नहीं होगी।

घर में लगाएं ह्यूमिडिफायर

यदि आपके इलाके में बहुत ज्यादा ठंड होती है तो ह्यूमिडिफायर जरुर लगवाएं। इससे रुम का टेंप्रेचर नॉर्मल रहेगा। इसके अलावा आपके बीमार होने का खतरा भी कम होगा। कपड़े भी लेयर में पहनें। बाहर के तापमान के अनुसार ही अपने कपड़ों को स्टाइल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *