बहुत से लोग अपने बैली फैट को लेकर परेशान रहते हैं। जिसके लिए वे बहुत से जुगाड़ भी लगाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें रिजल्ट नहीं दिखता। वे समझ नहीं पाते कि किस तरह पेट को कम किया जाए। ऐस में चेयर पोज की मदद से आप अपने बैली फैट को कम कर सकते हैं। इसे करने से पेट की मांसपेशियों में जमी चर्बी कम होने लगती है और फिर बैली फैट कम हो जाता है। बैली फैट तो कम करने के अलावा भी इसके बहुत से लाभ हैं। तो चलिए जानते हैं इसे करने की विधि।

Chair Pose

चेयर पोज एक बहुत ही आसान और प्रभावी योग है। इसे हिंदी में उत्कटासन कहते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले चेयर पोज में बैठ जाएं। चेयर पोज में बैठने के लिए सीधे खड़ें हों जाएं और इसके बाद अपने पैरों को फोल्ड करें और हाथों को इसी फोल्ड में रखें और ऐसे ही बैठें जैसे चेयर होती है। इस तरह बैठने के बाद हिप्स को थोड़ा प्रेशर दें और पेट और थाइस को चिपका लें। साथ-साथ सांस लेते और छोड़ते रहें। पैरों पर ध्यान देते हुए वापिस खड़े हो जाएं। फिर चेयर पोजिशन पर वापिस लौट जाएं। पैरों और कंधों को रिलैक्स करें और फिर आराम की स्थिती में।

बैली फैट में कैसे कारगर?

ये योग बैली फैट घटाने में तेजी से मददगार है। इससे सीधेतौर पर कोर एक्टिव होता है, जिससे मांसपेशियों की उपस्थिति में सुधार होता है और मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। इस स्थिती में बैली एरिया की मांसपेशियों में प्रेशर क्रिएट होने से फैट पचाने में मदद मिलती है जिससे बैली फैट घटाना आसान हो जाता है।

कितनी देर रहें इस स्थिती में?

इसमें आप 30 सेकंड से 1 मिनट तक रह सकते हैं। इस दौरान पीठ सीधी होनी चाहिए, पैर सीधे ताकि बैली पर लगातार प्रेशर क्रिएट होता रहे। 5 सेट में 20 मिनट तक कर सकते हैं। रोजाना एक महीने इस योगा पोज को करने से वेट लॉस में मदद मिलेगी।

अन्य फायदे

बैली फैट को कम करने के अलावा ये तनाव को कम करता है। इसे करते समय सांस पर ध्यान दें, जिससे आपका मानसिक तनाव कम हो। इससे मानसिक स्पष्टता में सुधार आता है। इसकी मदद से आत्मविश्वास भी बेहतर बनता है और चिंता, अवसाद के लक्षणों में कमी आती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *