फल एक पौष्टिक आहार है और इसे खाने से ओवरऑल हेल्थ ठीक रहती है। डॉक्टर हर रोज कम से कम एक फल खाने की सलाह जरूर देते गैं,क्योंकि फलों में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे शरीर को पोषण के साथ भरपूर एनर्जी मिलती है। लेकिन ये भी पता होना चाहिए कि कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें भूलकर भी एक साथ नहीं खाना चाहिए।
संतरा और गाजर
संतरा और गाजर सर्दी के मौसम में एक साथ कभी न खाएं। ये शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। संतरा एक एसिडिक फल है और गाजर में फाइबर और स्टार्च ज्यादा मात्रा में होता है। अगर दोनों को एक साथ खाया जाए तो पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
केला और तरबूज
आपको बता दें कि केला और तरबूज दोनों ठंडे फल हैं। एक साथ खाया जाए तो शरीर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दोनों फल अलग-अलग तरीके से पचते हैं। एक तो केला पचने में अधिक समय लेता है और वहीं तरबूज जल्दी पच जाता है। इनके इकट्ठे सेवन से एसिडिटी हो सकती है।
पपीता और नींबू
पपीता और नींबू भूल कर भी इकट्ठे न खाएं। इसको खाने से पेट में जलन तक हो सकती है। पपीते में पपेन एंजाइम होता है और नींबू में एसिड।
फल खाने के फायदे
फल खाने के तो बहुत से लाभ हैं। इन्हें खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है। फलों में नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को प्राकृतिक तरीके से ऊर्जा देता है।एक तो कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
