समय समय पर कोई न कोई फूड भी वायरल होता रहता है। ऐसे में इस समय का सबसे वायरल फूड है कश्मीरी लहसुन। लोग इसे काफी ऑनलाइन मंगवा रहे हैं और खा रहे हैं। सर्दियों में तो इसकी मांग ही बढ़ गई है। लेकिन ऐसा क्या है इस लहसुन में और नॉर्मल लहसुन से ये कितना अलग है? तो चलिए जानते हैं और ये समझते हैं कि वेट लॉस करने वालों के लिए ये कैसे फायदेमंद है।

Kashmiri lahsun

नाम से तो आप समझ ही गए होंगे कि ये एक प्रकार का लहसुन ही है, जिसमें एसिलिन (ancillin) की मात्रा ज्यादा है और इसी की वजह से इसमें से अजीब तीखी गंध आती है। इसके अलग नाम है स्नो माउंटेन लहसुन या हिमालयन लहसुन। ये लहसुन की हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली एक विशिष्ट किस्म है। नॉर्मल लहसुन की तुलना में ये आकार में छोटा होता है। कश्मीर में ये सबसे ज्यादा पाया जाता है। ये काफी रेयर और लहसुन की सबसे शुद्ध किस्मों में से एक माना जाता है।

क्या अंतर है Normal और Kashmiri में?

माना जाता है कि कश्मीरी लहसुन की एक कली नियमित लहसुन की तुलना में 7 गुना ज्यादा ताकतवर होती है, क्योंकि इसमें एंसिलिन की मात्रा ज्यादा है। इसकी दो कली भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Weight Loss के लिए कैसे फायदेमंद

वेट लॉस के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। पहले तो ये फैट के मेटाबोलिज्म को तेज करता है और फिर वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। आपको बता दें कि ये शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार है जिससे फैट लेवल में कमी आती है। ये स्टैमिना बूस्टर की तरह काम करती है, जिससे एक्सरसाइज टाइम को बढ़ने में मदद मिलती है। तो ऐसे होता है वेट लॉस इस लहसुन के सेवन से।

सेवन करने का तरीका

सबसे पहले सुबह खाली पेट 2 लौंग का सेवन करें और लहसुन को छीलकर अच्छी तरह से चबाकर खाएं। लहसुन खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पी लें। इसके बाद तुरंत एक गिलास ठंडा पानी पी लें ताकि गंध और तीखा स्वाद से राहत मिल पाए। आप इसे सूप डालकर भी खा सकते हैं जो कि एक्सरसाइज के लिए स्टैमिना बढ़ाने में मदद करेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *