च्यवनप्राश का नाम सुनकर आपको बचपन की याद आ गई होगी। सर्दी के मौसम में च्यवनप्राश खाना सेहत के लिए काफी बढ़िया होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग कोई भी इसका फायदा ले सकता है। लेकिन मिलावट के इस दौर में ये कोई बड़ी बात नहीं है कि च्यवनप्राश में भी मिलावट होती है। इसलिए हम आपके लिए ये खुशखबरी लाएं हैं। आप किचन में रखे कुछ चीजों से ही घर पर एकदम असली च्यवनप्राश बना सकते हैं। नहीं विश्वास? तो चलिए जानते हैं।

Homemade Chyawanprash Recipe

च्यवनप्राश बनाने की सामग्री को तीन हिस्सों में बांट लें। सबसे पहले आंवला,घी, गुड़, शहद आदि, दूसरे में मसाले और जड़ी-बूटियां, साथ ही दालचीनी, हरी और बड़ी इलायची, लौंग, जायफल, केसर, सूखी अदरक, पिपली , काली मिर्च, चिरायता, मुलेठी, शतावरी, अश्वगंधा, भृंगराज, गिलोय, हरड़, बहेड़ा, नागरमोथा को भी शामिल कर सकते हैं। वतीसरे में पानी और मीठे के लिए गुड़ या शहद का प्रयोग करें।

घर पर बना च्यवनप्राश

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोएं और उबाल लें और फिर इसके बीच को निकाल दें। इसके बाद मसालों और जड़ी-बूटियों को सुखाएं फिर पीस लें। घी को गरम करें और उसमें आंवले के गूदे को डालें और सही तरीके से भून लें। बाद में गुड़ और शहद डाल दें और इसको गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद जड़ी-बूटियों को डालें और मिलाएं। लो इस तरह से घर पर ही बन गया आसानी से च्यवनप्राश।

फायदे

च्यवनप्राश आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा और कई बीमारियों से राहत भी। च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक टॉनिक है, जिसको खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। च्यवनप्राश में मौजूद आंवला और अन्य एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं। सर्दी के मौसम में खाने से सर्दी और खांसी से भी राहत मिलती है। इसके सेवन से त्वचा चमकदार और बाल मजबूत बनते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *